Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

UP BJP MLA Uncle’s Murder: अमरोहा में अपराधियों ने घर में घुसकर बीजेपी विधायक के मामा को मारी गोली

In Amroha, criminals entered the house and shot the BJP MLA's maternal uncle

UP BJP MLA Uncle’s Murder: अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दे कि, बीजेपी विधायक महेंद्र खड़गवंशी के मामा की बदमाशों ने सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि, हसनपुर के बीजेपी विधायक महेंद्र खड़गवंशी के 70 वर्षीय मामा सत्यप्रकाश खड़गवंशी का परिवार कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में रहता है। सत्यप्रकाश खड़गवंशी प्रतिदिन अपने घर के पास स्थित पशुशाला में सोते थे। बुधवार की रात वह पशुशाला में टीन शेड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात को कुछ बदमाशों ने पशुशाला में घुसकर उनके सीने में बाईं ओर गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच बदमाश भाग निकले। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे अमरोहा और अमरोहा से मुरादाबाद ले जाया गया। जहां रात दो बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसका शव वापस गांव ले जाया गया।

मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र खड़गवंशी मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय पुलिस और सीओ दीप कुमार पंत भी पहुंचे और जांच शुरू की गई।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना को किसी रंजिश के चलते अंजाम दिए जाने से जोड़कर देख रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कई पॉइंट्स पर जांच की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button