खेलन्यूज़

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने रचे कई इतिहास, उनके जन्म दिन पर पढ़ें रोचक किस्से

Sourav Ganguly Birthday: भारतीय क्रिकेट की दुनियां में अब तक कई शानदार कप्तान देखने को मिले हैं। इसी कड़ी में एक नाम सौरव गांगुली  का भी शामिल है। साल 2000 में जब भारतीय क्रिकेट टीम फिक्सिंग के भंवर में फंसी हुई थी तो उश समय गांगुली ने कप्तान बनने के साथ साथ टीम को इस अंधेरे से निकाला था। सौरव गांगुली अपना आज 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के फैंस सोशल मीडिया के जरिए लगातार शुभकामनाएं  देते हुए नजर आ रहे हैं।

1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू के साथ अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत किया था। इस मौके बाद गांगुली को अपने अगले मौके लिए एक लंबे इंतजार से गुजरना पड़ा। साल 1996 में इंग्लैंड के दौरे पर उनको टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला और अपने ही टेस्ट में उन्होंने शतक लगाने के साथ खुद के बारे में सभी को बताया भी था। गागुंली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर पर पटकनी देने के अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी उसके घर पर हराना शुरु किया था।

1999 के वर्ल्ड कप में खेली रिकॉर्ड रनों की पारी

साल 1999 के वनडे कप सौरव गांगुली ने 183 रनों की एक ऐतिहासिक पारी श्रीलंका के खिलाफ खेला। उस समय गांगुली की  158 गेंदों में खेली गई 183 रनों की पारी वर्ल्ड कप के पूरे इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी थी।

Read: Cricket News in Hindi (क्रिकेट न्यूज़)! News Watch India

अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को सिखाई दादागिरी

साल 2000 में सौरव गांगुली को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया तो टीम एक बदलाव के दौर से गुजर रही थी। टीम में कई नए युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जिसमें युवराज सिंह विरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और जहीर खान जैसे अहम खिलाड़ी शामिल थे। गांगुली कप्तान रहते ना सिर्फ इन सब को मौका दिया बल्कि एक बड़ा स्टार खिलाड़ी भी बनाया।

गांगुली की कप्तानी में 2002 में टीम इंडिया ने पहली बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड ने सौरव गांगुली की दादागिरी भी लॉर्ड्स के मैदान पर देखी जब भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को उसी घर पर एक रोमांचक मुकाबले में पटकनी दी थी। और यहीं से टीम इंडिया का एक बेखौफ अंदाज देखने को मिला था।

BCCI अध्यक्ष के तौर पर निभाई अहम जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास लेने के बाद सौरव गांगुली ने क्रिकेट प्रशासक के जरिए अपनी जिम्मेदारी को निभाया। फिलहाल अभी वह IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए निदेशक के रुप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहें हैं।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button