Indian Richest CM List: देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक मजेदार रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अमीर है और कौन सा सबसे गरीब। ये रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने जारी की है, जिसमें देश के 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा है।
पढें: यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी! मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश
सबसे अमीर सीएम
रिपोर्ट के हिसाब से, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पास 332 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सबसे गरीब सीएम
अब बात करते हैं सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री की। बता दें पश्चिम बंगाल (west Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं। उनके पास सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति है। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना, केवल 15 लाख!
बाकी मुख्यमंत्रियों का हाल
उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के पास 1.64 करोड़ रुपये की दौलत है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Hon) और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी (CM Mohan Charan Majhi) दोनों के पास लगभग 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

