Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

IFTM Top Resa 2024: पेरिस में IFTM टॉप रेसा 2024 में भारत की भागीदारी

India's participation in IFTM Top Resa 2024 in Paris

IFTM Top Resa 2024: भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय, प्रमुख पर्यटन प्रदर्शनियों में से एक, प्रतिष्ठित पर्यटन व्यापार मेले IFTM TOP RESA 2024 में भाग ले रहा है। यह मेला 17 से 19 सितंबर, 2024 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित किया जाएगा।

अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन फ्रांस में भारत के राजदूत महामहिम श्री जावेद अशरफ ने पर्यटन मंत्रालय, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्य पर्यटन विभागों के अधिकारियों तथा देश के प्रमुख यात्रा व्यापार हितधारकों की उपस्थिति में किया।

अतुल्य भारत मंडप, हमारे देश की संस्कृति, विरासत, प्रथाओं और आधुनिक यात्रा अवसरों के अनूठे मिश्रण का जीवंत प्रतिनिधित्व करता है। अतुल्य भारत मंडप का उद्देश्य विविध पर्यटन उत्पादों और गंतव्यों को उजागर करना है, साथ ही निजी टूर ऑपरेटरों को अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ जुड़ने का एक स्थान प्रदान करना है। भारत मंडप में देश की समृद्ध योग प्रथाओं का प्रदर्शन भी शामिल है, जो आगंतुकों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है।

यह भागीदारी भारत की प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की रणनीतिक मंशा को रेखांकित करती है, जिसका लक्ष्य अंतर्देशीय पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि करना है।

2023 में भारत में 9.24 मिलियन विदेशी पर्यटक आए, जिनमें फ्रांस से 0.18 मिलियन पर्यटक शामिल थे। भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में फ्रांस 11वां सबसे बड़ा स्रोत बाजार है।

इस आयोजन में ट्रैवल एजेंसियों, टूर ऑपरेटरों, एयरलाइंस, होटल व्यवसायियों, क्रूज लाइनों, ट्रैवल टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, पर्यटन बोर्डों और यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के अन्य उद्योग पेशेवरों जैसे प्रतिभागियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होती है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button