न्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश का चुनावी रण: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में हालांकि अभी चुनाव नहीं हुआ है लेकिन बीजेपी ने समय से पहले पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अपने घोषणा भी करनी शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) बीजेपी का गढ़ है और पिछले चार चुनाव से बीजेपी की वहां सरकार है। सिर्फ 18 महीने कांग्रेस की सरकार बन सकी थी। 20 सालों की बीजेपी सरकार होते हुए भी बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है।

amit shah in pm

Read: Latest Hindi News Today Live | News Watch India

अमित शाह आज भी भोपाल दौरे पर हैं। इस महीने की यह उनका तीसरा दौरा है। कह सकते हैं कि मध्यप्रदेश की पूरी जिम्मेदारी अमित सहाह के पास ही है। बीजेपी के लिए इस सूबे को जितना जरुरी है। बीजेपी को लग रहा है कि अगर यह राज्य भी कर्नाटक की तरह से हाथ से निकल गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की मुश्किल और भी बढ़ सकती है। ऐसे में बीजेपी को किसी भी सूरत में मध्यप्रदेश में सरकार जरुरी है।

बीजेपी शाह ने आज भोपाल में शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। रिपोर्ट पेश करते हुए शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह भी 50 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखे। शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक जवाबदेह सरकार है और इन 20 सालों में सूबे में खूब काम हुए है ,खूब विकास हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बीजेपी की सरकार है हम जवाबदेही लेते हैं। यही वजह है कि हम 20 का जवाब दे रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि इस पार्टी ने 2004 से 2014 तक मध्यप्रदेश को केवल एक लाख 98 हजार करोड़ रुपये भी दिए थे। दस सालों में इतनी राशि। लेकिन मोदी सरकार ने पिछले 9 साल में इस राज्य को आठ लाख 33 हजार रुपये देने का काम किया है। उन्होंने यह भी कि जितने दिन बीच में कांग्रेस की यहाँ सरकार थी उसने पीएम मोदी और शिवराज सिंह के कामों को रोक दिया था। कांग्रेस ने हमारी गरीब कल्याण पहल को पंगु बना दिया। यह भी कम बात नहीं है कि सोशल मीडिया पर कमलनाथ सरकार को करप्शन नाथ कहा जाने लगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार की रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए शिवराज सरकार की खूब सराहना की। उन्होंने कहा शिवराज सिंह चौहान सबसे ज्यादा मेहनती सीएम हैं। इन्होने ही इस प्रदेश को बीमार प्रदेश से आगे निकाला। बीमारू राज्य से यह प्रदेश विकास वाला राज्य बन गया।

शाह ने कहा कि प्रदेश में अब गरीब कल्याण योजना की शुरुआत होगी। यह अभियान चलेगा। एक करोड़ 36 लाख लोगों को प्रदेश के बांड के रूप में पेश किया जायेगा। 2015 से 16 के बीच में ये सभी गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। ऐसे लोगों को आगे बढ़ाने के लिए महाअभियान अब चलाया जायेगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button