Israel-Hamas War: Gaza shaken by Israel's fierce attacks, 30 killed so far in the latest attack
Israel-Hamas War: इजरायल का गाजा पर एक्शन जारी है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू हमास को बख्श देने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए पीएम ने गाजा पर हमला बढ़ाने का आदेश दिया जिसके बाद इजरायल सेना आसमान और जमीन दोनों जगहों लगातार हमले कर रही है। इस हमले में 30 फिलिस्तीनी के मारे जाने की खबर है।
पढ़े : पीएम मोदी उस देश में पहुंचे जिसकी पिछले 7 महीनों से किसी को परवाह नहीं थी, क्यों अहम है ये दौरा?
शुक्रवार से जमीनी हमले बढ़ने के कारण गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इससे पहले हवाई हमलों में भी बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी मारे गए थे। मार्च के मध्य में हमास के साथ अपने युद्ध में हफ्ते भर चले संघर्ष विराम को तोड़ने और तबाह हुए क्षेत्र पर बमबारी फिर से शुरू करने के बाद से इजरायल ने गाजा में और अधिक क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की है।
नेतन्याहू ने इजरायली बंदियों रिहा करने की दी धमकी
इजरायल ने साफ-साफ कह दिया है कि फिलिस्तीनी समूह 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमले के दौरान पकड़े गए इजरायली बंदियों को रिहा नहीं कर देता, तब तक यह हमले बढ़ते रहेंगे। अल जजीरा के मुताबिक दक्षिणी गाजा में खान यूनिस पर हवाई हमले में कम से कम छह लोग मारे गए और उत्तर में बेत हनून पर छापे में छह अन्य लोग मारे गए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मोराग कॉरिडोर में प्रधानमंत्री की बड़ी घोषणा
सेना ने शनिवार को कहा कि इजराइली सैनिकों को दक्षिणी गाजा में एक नए स्थापित सुरक्षा गलियारे में तैनात किया गया है।प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस सप्ताह की शुरुआत में नए मोराग कॉरिडोर की घोषणा की और सुझाव दिया कि यह दक्षिणी शहर राफ़ा को, जिसे इजराइल ने खाली करने का आदेश दिया था, गाजा के बाकी हिस्सों से काट देगा।
इजरायली सेना ने इन इलाकों को खाली करने के दिए आदेश
इजरायली सेना ने जिन इलाकों को खाली करने के लिए नोटिस दिया है उनमें इजरायल से अगवा कर बंधक बनाए करीब आधे लोग मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, गाजा में 58 बंदी अभी भी हैं, जिनमें से 34 ऐसे हैं जिनके बारे में इजरायली सेना का कहना है कि वे मर चुके हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
छह सप्ताह के संघर्ष विराम के दौरान, जो 18 मार्च को गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों को फिर से शुरू करने के साथ समाप्त हुआ, लड़ाकों ने 33 बंदियों को सौंप दिया, जिनमें से आठ मारे गए।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

