Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजस्थानराज्य-शहर

Phalodi Temperature in Rajsthan: जून अभी बाकी और उबल रही है धरती, ‘हीट के हंटर’ पर वैज्ञानिकों की क्या है राय

June is still left and the earth is boiling, what is the opinion of scientists on 'Hunter of Heat'

Phalodi Temperature in Rajsthan: गर्मी की हालत ये है कि पिछले 2 दिनों में राजस्थान (rajasthan) में हीटस्ट्रोक (heatstoke) से 3 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के फलोदी में सबसे अधिक 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली (delhi) में तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट (red alert) जारी किया गया है।

देश भर के कई राज्यों में जून की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग सोच रहे हैं कि यह भीषण गर्मी कब खत्म होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई के बाद दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में कुछ राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के प्रमुख डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि 30 मई के बाद दिल्ली (delhi) समेत उत्तर पश्चिम भारत के वे इलाके जहां भीषण गर्मी और लू चल रही है, उन्हें कुछ राहत मिलेगी। अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

जून में तापमान अधिक रहने की संभावना

मौसम विभाग मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में भीषण लू चल रही है और ये अगले 3 दिन जारी रह सकती है। 30 मई से इसकी तीव्रता कम होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने और अरब सागर से नमी के कारण देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश ज्यादा नहीं होगी और राहत मिले इसकी गुंजाइश कम है। जून में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। यहां सामान्य से ज्यादा दिनों तक तेज लू चल सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में जून में आमतौर पर 3 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 2-4 दिन ज्यादा ऐसी स्थिति हो सकती है।

Delhi में इस बार गर्मी ने तोडा रिकॉर्ड

लगातार दूसरे दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। अगले दो दिन भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।29 मई लिए लू व भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हीट इंडेक्स 47 डिग्री रहा। यानी 45 डिग्री में लोगों को 47 डिग्री वाली गर्मी का अहसास हुआ। 31 मई को अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाएं तापमान में कमी लाएंगी, लेकिन तापमान में कमी आने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि नमी की वजह से चिपचिपी गर्मी का सामना लोगों को करना होगा। जून की शुरुआत थोड़ी बारिश के साथ हो सकती है।

दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई देश के वे छह शहर हैं जो विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) द्वारा किए गए एक अध्ययन का विषय थे। इस स्टडी में पाया है कि सिर्फ तापमान नहीं बढ़ रहा है, बल्कि हवा, जमीनी सतह का तापमान और नमी मिलकर इन शहरों को असहनीय गर्मी की तरफ धकेल रहे हैं। 41 डिग्री का हीट इंडेक्स लोगों के लिए घातक माना जाता है। CSE की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता रायचौधरी के मुताबिक, इस बदलाव को देखते हुए दिन और रात के लिए हीट मैनेजमेंट प्लान बनाने की जरूरत है। जरूरी है कि लू के समय इमरजेंसी उपाय किए जाएं। इस प्रकोप को कम करने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बने। इसके लिए ग्रीन एरिया और वॉटरबॉडी बढ़ाने, बिल्डिंग का थर्मल कंफर्ट सुधारने, गाड़ियों से निकलने वाली गर्मी को कम करने, एसी और इंडस्ट्री पर फोकस करने की जरूरत है। जनवरी 2001 से अप्रैल 2024 के बीच स्टडी में तुलना की गई है।

आपके राज्य में कब दस्तक देगा मॉनसून

IMD के मुताबिक 4 दिनों में साउथ वेस्ट (south west) मॉनसून केरल (kerela) में एंट्री कर लेगा। देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून सामान्य या इससे बेहतर ही रहेगा। मॉनसून कोर जोन (कृषि प्रधान राज्यों) में मॉनसून के 4 महीनों जून से सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। कोर जोन में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और वेस्ट बंगाल शामिल हैं। पिछले महीने आईएमडी ने देश भर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया था।

मॉनसून आने की संभावित तारीखें
➤ केरल : 31 मई या 1 जून
➤ दिल्ली-NCR : 30 जून से 2 जुलाई के बीच
➤ यूपी : 18 से 20 जून के बीच

वही आपको बता दे पडोसी देश पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस (125.6 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ऊपर चला गया है। यह पाकिस्तान में दर्ज किया गए अब तक के शीर्ष 3 सबसे ज्यादा तापमान में से एक है। पाकिस्तान (Pakistan ) मौसम विभाग ने बताया है कि देश में हीटवेव जारी है और इसके कुछ दिनों तक और चलने की संभावना है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा है कि पिछले महीने में पूरे एशिया में अत्यधिक तापमान मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप बदतर हो गया है।

मोहनजोदारो में रिकॉर्ड तापमान

पाकिस्तान मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी शाहिद अब्बास के अनुसार, सिंध का एक शहर मोहनजोदारो में पिछले 24 घंटों में तापमान 52.2 C (126 F) तक बढ़ गया है। मोहनजोदारो को 2500 ईसा पूर्व में निर्मित सिंधु घाटी सभ्यता के पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह रीडिंग गर्मियों में अब तक की सबसे अधिक है। पाकिस्तान में अब तक सबसे अधिक तापमान क्रमशः 53.5 C (128.3 F) और 54 C (129.2 F) दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में सोमवार को दर्ज किया गया तापमान पाकिस्तान के इतिहास में शीर्ष तीन में शामिल हो गया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button