न्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

Karishma Kapoor Birthday: 50 साल की हुई करिश्मा कपूर, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

Karishma Kapoor turns 50, know some special things about her

Karishma Kapoor Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) आज 50 साल की हो गई हैं। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं करिश्मा कपूर को अभिनय की कला (The art of acting) विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर (Father Randhir Kapoor) एक अभिनेता थे जबकि उनकी मां बबीता (Mother Babita) एक जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर (Film career) की शुरुआत 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्रेम कैदी’ (Prem Qaidi) से की थी। करिश्मा की किस्मत 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ (Raja Hindustani) से चमकी। इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) उनके हीरो थे। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

Also Read : Latest Bollywood News | News Watch India

1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (Dil Toh Pagal Hai) करिश्मा कपूर के फिल्मी करियर की एक और अहम फिल्म साबित हुई। यश चोपड़ा (yash chopra) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके सामने माधुरी दीक्षित (madhuri dixit) थीं, बावजूद इसके वह अपने अच्छे अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं। 90 के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप (Blame) लगने लगे थे कि, वह केवल ग्लैमरस भूमिकाएं (Glamorous roles) ही निभा सकती हैं। निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) ने उन्हें इस छवि से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें लेकर फिल्म ‘जुबैदा’ (Zubeda) का निर्माण किया। इस फिल्म में वह जुबैदा की मुख्य भूमिका में नजर आई थी।

फिल्म में अभिनेत्री रेखा (Rekha) की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने में सफल रहीं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार (Filmfare Critics Awards) से सम्मानित किया गया। अपने फिल्मी दिनों में करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया और बतौर अभिनेत्री काम कर करिश्मा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Also Read : Latest Bollywood News | News Watch India

वर्ष 2003 में उद्योगपति संजय कपूर (Industrialist Sanjay Kapoor) से विवाह करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन (sunil darshan) के आग्रह पर करिश्मा कपूर ने एक बार फिर से फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ (Mere Jeevan Saathi) के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की। इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने अपनी नायिका की भूमिका से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। करिश्मा कपूर के फिल्मी करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता गोविंदा (Actor Govinda) के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी को सबसे पहले वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुकाबला’ (Muqabla) में एक साथ पसंद किया गया।

बाद में उनकी जोड़ी को फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों में दोहराया। इन फिल्मों में राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जाएगी, शिकारी शामिल हैं। करिश्मा कपूर को अपने फिल्मी करियर में तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें सबसे पहले वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।

Also Read : Latest Bollywood News | News Watch India

इसके बाद साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (Best Supporting Actress) का फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार (Filmfare and National Awards) और साल 2000 में फिल्म ‘फिजा’ (Fiza) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। करिश्मा कपूर ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ (Dangerous Ishq) से इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म सफल नहीं रही। करिश्मा कपूर ने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। करिश्मा इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ (Murder Mubarak) में नजर आई थीं। अब करिश्मा कपूर जल्द ही इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 (india’s best dancer season 4) के जज के तौर पर नजर आएंगी।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button