Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य-शहर

Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी की होगी मौत, कुंडली दोष भी होगा दूर… कैसे एक हत्या के जरिए सबकुछ पाना चाहती थी सोनम?

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर आरोपी पत्नी सोनम के दो मकसद पूरे होने वाले थे। अपने मकसद को पूरा करने के लिए उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह की मदद ली। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Raja Raghuvanshi Case: लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीत चुके इंदौर पर एक युवती ने ऐसा दाग लगाया है कि सालों तक नहीं मिटेगा। यह दाग एक जघन्य अपराध का है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। युवती का नाम सोनम रघुवंशी है। उसने शिलांग में कॉन्ट्रैक्ट किलर से अपने ही पति राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस को राजा का शव एक खाई में मिला। राजा की हत्या करके सोनम के दो मकसद पूरे होने वाले थे।

राजा रघुवंशी और सोनम दोनों इंदौर के रहने वाले हैं। दोनों मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसी साल 11 मई को उनकी शादी हुई। शादी के बाद सोनम के कहने पर राजा ने असम के कामाख्या मंदिर जाने का प्लान बनाया। दोनों साथ गए। कामाख्या मंदिर जाने के बाद सोनम ने राजा से मेघालय के शिलांग में हनीमून पर जाने की जिद की। राजा ने भी अपनी पत्नी की जिद मान ली। वह सोनम के साथ शिलांग गया।

पढ़े : राज रघुवंशी की हत्या की पूरी साजिशकर्ता थी सोनम रघुवंशी, जानिये कैसे रचि साजिश सास से भी बोला था झूठ.

शिलांग यात्रा राजा की आखिरी यात्रा बन गई

राजा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि शिलांग यात्रा उनकी जिंदगी खत्म कर देगी। यहां तीन लोगों ने राजा की हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम थी। सोनम और उसके प्रेमी ने राजा की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दी थी। राजा की हत्या का सौदा 50 हजार रुपये में हुआ था।

सोनम के खतरनाक इरादों का अंदाजा न तो राजा को था और न ही उसके परिवार को। भला उन्हें कैसे पता चलता, क्योंकि राजा की अपनी मां उमा रघुवंशी का कहना था कि जब भी सोनम उनके सामने आती, तो वे उसे गले लगा लेते। उन्हें कभी नहीं लगा कि इतनी मासूम सी दिखने वाली लड़की इतनी खतरनाक हो सकती है।

सोनम का प्यार तो बस दिखावा था

राजा के परिवार से सोनम का प्यार दिखावा था। पुलिस ने जब सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह के बीच एन्क्रिप्टेड चैट की जांच की तो पता चला कि सोनम राजा रघुवंशी को पसंद नहीं करती थी। वह किसी भी कीमत पर राजा से छुटकारा पाना चाहती थी। चैट में इस बात का जिक्र है कि उसे राजा का अपने आसपास रहना पसंद नहीं था।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

जिस दिन राजा-सोनम की शादी हो रही थी, उस दिन उसका प्रेमी राज कुशवाह फूट-फूट कर रो रहा था। शादी के वीडियो में भी सोनम उस दिन उदास दिख रही थी। शादी के बाद जब सोनम अपने ससुराल गई, तब भी वह राज के संपर्क में थी। फिर राज और सोनम ने राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

राज और सोनम ने अपने परिचित तीन लोगों की मदद ली। उन्हें पैसे का लालच देकर राजा की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद तय हुआ कि शिलांग में राजा की हत्या की जाएगी। शिलांग में अपराधियों ने इसी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। लेकिन सोनम ने प्लान बी भी बना रखा था। सोनम का प्लान बी था कि सेल्फी लेते समय राजा को खाई में फेंककर मार दिया जाए। अगर किसी कारण से कॉन्ट्रैक्ट किलर राजा को नहीं मारते तो वह ऐसा करती। राजा को मारकर सोनम के दो मकसद पूरे हो जाते!

राजा को मार कर सोनम के दो उद्देश्य पूरे होने वाले थे। पहला, अगर राजा उसके रास्ते से हट गया तो वह आसानी से अपने प्रेमी राज कुशवाह से शादी कर लेगी। दूसरा, उसका मंगल दोष दूर हो जाएगा। राजा और सोनम की कुंडली में मंगल दोष था। सोनम को लगता था कि अगर राजा मर गया तो उसका मंगल दोष दूर हो जाएगा।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

राजा रघुवंशी की हत्या से आहत उनके पिता अशोक रघुवंशी ने दावा किया कि राजा की पत्नी सोनम ने अपनी कुंडली से मंगल दोष दूर करने के लिए उनके बेटे की हत्या करवाई है। लेकिन इस पूरे मामले पर ज्योतिषी धीरज दीक्षित ने कहा कि जीवनसाथी की मौत से व्यक्ति का मंगल दोष दूर नहीं होता। इसका मतलब है कि सोनम ने अपने पागलपन में राजा रघुवंशी की हत्या करवाई।

घटना में शामिल सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

इस पूरे मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ज्योति रघुवंशी को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अपने साथ मेघालय ले गई है। सोनम का प्रेमी राज कुशवाह भी पुलिस की गिरफ्त में है। वारदात को अंजाम देने वाले अन्य तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button