ट्रेंडिंगन्यूज़

मजदूर पति ने बीवी को पढ़ाकर बनाया नर्स, अब साथ नहीं रहना चाहती पत्नी, झारखंड में भी ज्योति मौर्या जैसा केस

Jyoti Maurya case: यूपी के प्रयागराज की SDM ज्योति मौर्या की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है कि इसी बीच झारखंड के साहिबगंज से भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। यहां एक आदमी ने दावा किया है कि उसने मेहनत कर के अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर उसे नर्स बनाया। लेकिन अब पत्नि उसके साथ रहना ही नहीं चाहती।

2009 में हुई कल्पना और कन्हाई की शादी
पीड़ित आदमी की पहचान कन्हाई लाल पंडित के रुप में हुई है। वह बांझी बाजार का रहने वाला है। साल 2009 में उसकी शादी बोरियो थाना क्षेत्र के आने वाले गांव तेलो बथान की रहने वाली कल्पना कुमारी से हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों का करीब दस साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम हेमंत पंडित है।

मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया
कन्हाई ने बताया कि कल्पना पढ़ना चाहती थी, लेकिन कन्हाई के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपनी पत्नी को पढ़ा सके। पत्नी के पढ़ने की जिद के आगे पति ने और ज्यादा मेहनत कर पैसे जुटाने की बात पर राजी हो गया।कन्हाई मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाते हुए पत्नी को लिखाया- पढ़ाया। पत्नी की पढ़ाई के लिए कन्हाई ने बोरिया में घर बनाया और वहीं शिबू सोरेन जनजातीय विघालय में कल्पना का दाखिला करवाया। इसके बाद टाटा जमशेपुर में एक नर्सिंग कॉलेज में वैकेंसी निकली, तो कल्पना ने यहीं से AANM की पढ़ाई करने की बात कही।
14 अप्रैल से कल्पना लापता
इसी बीच बीते 14 अप्रैल को कल्पना मायके जाने के लिए कहकर बेटे संग घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जब काफी समय गुजर गया तो कन्हाई ने उसके फोन लगाया, जो स्विच्ड ऑफ आया।उसने फिर अपने साले धर्मेंद पंडित को कॉल किया, तो उसने जानकारी दी कि उसकी बहन दोपहर करीब दो बजे ही ससुराल के लिए निकल गई है।काफी खोजबीन करने के बाद भी कल्पना का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पति ने गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कल्पना के मां- बाप ने लगाया आरोप
इधर अपनी सफाई में कल्पना के माता पिता जयंति देवी और जयाकिशोर का कहना है कि कन्हाई उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। दहेज के लिए पत्नी पर दबाव डालता था। घर का कोई खर्च नहीं चलाता था। अब वह ये सब उनकी बेटी और पोते के नाम पर संपत्ति हड़पना चाहता है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button