Sliderजम्मू-कश्मीरट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूटकर गिरी चट्टानें, चार श्रद्धालु घायल

मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह मानसून सत्र विजय उत्सव है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का रूप देखा। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100 प्रतिशत हासिल किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया।"

Vaishno Devi Landslide: Landslide on Vaishno Devi Yatra route, rocks fell near Banganga, four devotees injured
Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूटकर गिरी चट्टानें, चार श्रद्धालु घायल

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के कटरा में प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। कटरा से माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मलबे में चार श्रद्धालु दब गए।

पढ़े : मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल, 5110 तीर्थयात्रियों को दर्शन की अनुमति

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद कटरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने तुरंत एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें मौके पर भेजीं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के कर्मचारी भी मौके पर राहत कार्य में लगे हुए हैं।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

कटरा से वैष्णो देवी भवन तक का यह मार्ग प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहता है। सावन का महीना और सोमवार होने के कारण यात्रा मार्ग पर काफी भीड़ थी। ऐसे में अचानक हुआ यह भूस्खलन श्रद्धालुओं के लिए भय का कारण बन गया है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बारिश को लेकर की गई थी चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने हाल ही में जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली पड़ गई, जिससे यह भूस्खलन हुआ। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

श्राइन बोर्ड के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द ही मार्ग को फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करें।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By| Chanchal Gole| National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button