न्यूज़राजनीतिराज्य-शहरहरियाणा

Latest Political News: अरविंद शर्मा का बड़ा बयान कहा-क्राइम रोकने के लिए जेलों में किए खास इंतजाम

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को हमने टूरिज्म अधिकारियों, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

Latest Political News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को हमने टूरिज्म अधिकारियों, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

आपको बता दें बैठक में सूरजकुंड मेले ( Surajkund Fair) को लेकर चर्चा की गई। मेले के लिए बहुत अच्छे तरीके से उसके इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में पिछले साल से ज्यादा विजिटर्स बढ़ेंगे। विदेशी कंपनियां भी शामिल होंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टनर स्टेट अभी तय नहीं किया गया है, यह किया जा रहा है। मुझे लगता है उनके कुछ प्रपोजल आए हैं। आज या कल में यह तय हो जाएगा।

जेल सुधारों के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में जेलों में पहले की तुलना में कहीं अधिक काम हुआ है। क्राइम को रोकने के लिए, जेलों से क्राइम को रोकने के लिए काफी काम हुआ है। कई जेलों में जैमर लगाए गए हैं। जेलों में बॉडी स्कैनर के अलावा भी कई अन्य उपकरण लगे हैं।

पत्रकारों के एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेलों में लगातार योगा चलता है। हमने बीते दिनों करनाल जेल में गीता महोत्सव का कार्यक्रम किया था। गीता यह भारतीयों के दिल और दिमाग में है। हम चाहते हैं कि जेलों में बंद कैदियों का दिमाग सकारात्मक तरीके से आगे बढ़े।।

Written By | Prachi Chaudhary | UTTAR PRADESH DESK

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button