Rahul Gandhi SSC: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसएससी छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी ने कहा- ये कायर सरकार की पहचान
Rahul Gandhi SSC: एसएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल विरोध प्रदर्शन चल रहा है। हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसमें हिस्सा लिया, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। राहुल गांधी ने सरकार पर युवाओं के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया, जबकि खड़गे ने भाजपा पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में अभ्यर्थियों का विशाल विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसमें हज़ारों छात्र और शिक्षक भाग ले रहे हैं। रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुआ क्रूर लाठीचार्ज शर्मनाक है।
रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 25, 2025
युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था – रोज़गार और न्याय। मिली क्या? लाठियां।
साफ़ है – मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके…
पढ़े : ई-विधान से पारदर्शिता तक, क्या है स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का एजेंडा पढ़िये पूरी जानकारी ?
मोदी सरकार को देश के युवाओं की चिंता नहीं – राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज एक कायर सरकार की पहचान है। युवाओं ने तो बस रोजगार और न्याय की मांग की थी। लेकिन उन्हें क्या मिला? लाठीचार्ज। साफ है कि मोदी सरकार को न तो देश के युवाओं की चिंता है और न ही उनके भविष्य की। उसे चिंता क्यों होनी चाहिए? यह सरकार जनता के वोटों से नहीं, बल्कि वोट चुराकर सत्ता में आई है। ये पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षाएं चुराएंगे और फिर नौकरियां चुराएंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
राहुल गांधी ने आगे लिखा, “वे आपके अधिकार और आपकी आवाज, दोनों को कुचल देंगे। उन्हें युवा, किसान, गरीब, बहुजन और अल्पसंख्यक और आपके वोट नहीं चाहिए, इसलिए आपकी मांगें कभी उनकी प्राथमिकता नहीं होंगी। यह डरने का नहीं, बल्कि डटकर लड़ने का समय है।”
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भाजपा-आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद – खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी SSC परीक्षा के मुद्दे पर x पर पोस्ट किया और लिखा कि देश के युवाओं का भविष्य चुराना मोदी सरकार की आदत बन गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मोदी सरकार की कठपुतली पुलिस द्वारा किया गया क्रूर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। पिछले 11 सालों में भाजपा ने हमारे युवाओं की भर्ती परीक्षाओं से लेकर नौकरी पाने तक की यात्रा को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया है। भाजपा-आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। देश का युवा गुस्से में है।अब देश का युवा इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा।

