Ek Chatur Naar Trailer: ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर आउट, दिव्या खोसला बनी चतुर नार, नील नितिन बने शिकार
Ek Chatur Naar Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला और एक्टर नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर वीडियो में कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस का मजेदार तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म के डायलॉग और बैकग्राउंड नैरेशन कहानी भी दर्शकों को काफी दिलचस्प बना रहे हैं।
इस फिल्म में दिव्या एक चालाक लेकिन मजेदार किरदार निभा रही हैं, वहीं नील नितिन मुकेश एक अमीर और स्मार्ट बिजनेसमैन की भूमिका में दिखाई देंगे। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर की शुरुआत और दिव्या का दमदार नैरेशन
ट्रेलर की शुरुआत दिव्या की आवाज से होती है। हर शहर में दो तरह की बस्ती होती है, एक नदी किनारे वाली और एक नाले किनारे वाली… नाले किनारे वाला जो मिले उसी को मौका बना लेता है। इसके साथ दिव्या का अलग-अलग रूप सामने आता है। कभी वह घर में कामवाली बनकर झाड़ू-पोंछा करती हैं, तो कभी वेटर बनकर ड्रिंक सर्व करती हैं।
जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, नील नितिन मुकेश की एंट्री होती है। वे ‘अभिषेक वर्मा’ नाम के बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। एक गलती के कारण उनका प्राइवेट वीडियो दिव्या के हाथ लग जाता है और यहीं से ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता है।
Tannishtha Chatterjee: स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही तनिष्ठा चटर्जी, बाल्ड लुक शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
2 करोड़ की डिमांड और चालबाजियों का खेल
दिव्या, नील नितिन मुकेश से वीडियो के बदले 2 करोड़ रुपये की मांग करती हैं। वहीं, अभिषेक वर्मा पुलिस की मदद लेने का फैसला करते हैं। इसके बाद शुरू होता है दिमागी चालों और ब्लैकमेलिंग का असली खेल।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सस्पेंस, कॉमेडी और दमदार डायलॉग
ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस और कॉमिक टाइमिंग का बेहतरीन मिक्सअप देखने को मिल रहा है। इसमें ऑटो एक्सीडेंट, गोलीबारी और दिमागी टकराव के सीन भी हैं। आखिर में दिव्या का डायलॉग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वो बोलती हैं, ‘अब नाले किनारे वालों से लड़ोगे तो बुशर्ट में तो दाग आएगा ही ना…
Hosiyaari Suru… aur trailer bhi! 🧠😉 #EkChaturNaar Trailer Out Now: https://t.co/L1yUa5Dov2
— T-Series (@TSeries) August 25, 2025
Releasing in cinemas on 12th September.
Buy BookMyShow Voucher & get ₹200 OFF on your tickets: https://t.co/R8EpTuSwfx#DivyaKhossla @neilnmukesh @chhaya_kadam #SushantSingh… pic.twitter.com/1J8cXfJ8S0
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कब रिलीज होगी फिल्म
दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था। अब ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म ब्लैकमेलिंग और कॉमेडी का जबरदस्त पैकेज होगी।

