Patna Development Projects: CM Nitish Kumar gave a development gift of Rs 1024.77 crore to Patna, laid the foundation stone of many big projects
Patna Development Projects: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानीवासियों को 1024.77 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जिन योजनाओं का ऐलान किया गया था, अब उनका शिलान्यास और कार्यारंभ किया जा रहा है। सीएम ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं से पटना शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी और शहर के विकास की रफ्तार तेज होगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से कहा कि राज्य सरकार ने अब तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और 50 हजार करोड़ की 430 नई योजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पटना समेत पूरे बिहार के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
पटेल गोलंबर से अटल पथ तक नई सड़क का शिलान्यास
सीएम नीतीश कुमार ने 196.80 करोड़ रुपये की लागत से पटेल गोलंबर से ईको पार्क तक और फिर अटल पथ तक भूमिगत नाले और 4 लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से सचिवालय, राजधानी वाटिका और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और साथ ही पटना शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
328.52 करोड़ की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना
डाकबंगला चौक से मुख्यमंत्री ने 328.52 करोड़ रुपये की लागत वाली विद्युत संरचना आधुनिकीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत पटना शहरी क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस परियोजना से शहर को नई ऊर्जा संरचना और सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Inauguration: बिहार के लोगों को नीतीश सरकार का तोहफा, पटना में 6-लेन गंगा पुल अप-रैंप का लोकार्पण
छात्रावासों का जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण
पटना साइंस कॉलेज स्थित न्यूटन हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 30.02 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इनसे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रावासों का आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। छात्रों से मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी लोग मिल-जुलकर रहें और अच्छे से पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पटना हाट और जेपी गंगा पथ से जुड़ी परियोजनाएं
सीएम नीतीश ने गांधी मैदान के पास 48.96 करोड़ रुपये की लागत से पटना हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन फोर लेन सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने के लिए 52.28 करोड़ रुपये की परियोजना की नींव रखी। सबसे अहम, मुख्यमंत्री ने 387.40 करोड़ रुपये की लागत से जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना (फेज-1) और 12.38 करोड़ रुपये की लागत से सभ्यता द्वार से कलेक्टरेट घाट तक विचरण पथ का भी शिलान्यास किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
सीएम ने कहा कि जेपी गंगा पथ बनने के बाद पटना में पर्यटन, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। उद्यान परियोजना पूर्ण होने पर यहां हरित क्षेत्र का विकास होगा और लोग प्राकृतिक सुंदरता के साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मंदिरी नाले की सड़क जेपी गंगा पथ से जुड़ने पर पीएमसीएच और एम्स पहुंचना और आसान हो जाएगा।

