Madhya Pradesh 6 New Schemes: मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की 6 नई योजनाएं, बच्चों, किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ
Madhya Pradesh 6 New Schemes: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बच्चों, किसानों और युवाओं के लिए 6 नई योजनाओं की घोषणा की है। राज्य में पहले से ही लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और भावांतर जैसी कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन इन नई योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश को दीर्घकालिक और संरचनात्मक लाभ प्रदान करना है। बजट 2026 में इन योजनाओं के लिए अलग-अलग वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।
Read More: मध्यप्रदेश का 4.38 लाख करोड़ का बजट, बिना नए टैक्स के विकास का दावा
इन योजनाओं का लाभ कौन-कौन लेगा
इन योजनाओं का लाभ मुख्य रूप से-
- बच्चों में पोषण सुधार
- किसानों की आय बढ़ाना
- वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन
- शहरी आधारभूत संरचना में सुधार
- ग्रामीण परिवारों को कानूनी स्वामित्व
सरकार ने स्पष्ट किया कि ये योजनाएं सीधे खाते में राशि ट्रांसफर जैसी नहीं होंगी, बल्कि जमीनी स्तर पर अमल होने पर लाभ दिखाई देगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नई 6 योजनाओं की जानकारी
यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना
इस योजना का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को सीधे टारगेट करना है। पांच साल में 6600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूलों में नियमित दूध और पोषण आहार मिलेगा। इसका लाभ गर्भवती और प्रसूता माताओं के साथ उनके बच्चों को भी मिलेगा।
समृद्ध वन योजना
वन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाकर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, भूजल संरक्षण में मदद मिलेगी और प्रदेश का हरित कवच मजबूत होगा।
कृषि वानिकी योजना
किसानों को निजी भूमि पर फलदार पेड़ और उपयोगी पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह योजना खेती को बहु-आय मॉडल की ओर ले जाएगी, जिससे सूखे या नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
जनजातीय देवलोक वन संरक्षण योजना
आदिवासियों के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले वनों का संरक्षण किया जाएगा। इससे पर्यटन बढ़ेगा और आदिवासी महिलाओं तथा युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
द्वारका नगर योजना
तीन साल में करोड़ों रुपए से शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। सड़कें, ड्रेनेज और पेयजल व्यवस्था सुधरेगी। जलभराव और ट्रैफिक समस्याओं से राहत मिलेगी और व्यापार व निवेश के अवसर बढ़ेंगे।
आबादी भूमि स्वामित्व अधिकार पंजीयन योजना
प्रदेश में 46,000 करोड़ रुपए मूल्य की भूमि का नि:शुल्क पंजीयन किया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों को कानूनी मालिकाना हक मिलेगा, बैंक से लोन आसान होगा और संपत्ति का आर्थिक मूल्य बढ़ेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों के अनुसार यदि इन योजनाओं का प्रभावी संचालन किया गया, तो परिणामस्वरूप-
- कुपोषण के आंकड़ों में सुधार होगा
- किसानों की आय में विविधता आएगी
- पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा
- शहरी जीवन स्तर में सुधार होगा
- ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा
मध्य प्रदेश सरकार का यह प्रयास बच्चों, किसानों और युवाओं के लिए दीर्घकालिक और संरचनात्मक लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

