Mahakumbh 2025: CM Yogi visits Prayagraj, gives a big gift to the saints…
Mahakumbh 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाकुंभ पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। 34 दिन में यह उनका छठवां दौरा है।
सीएम ने क्रूज से संगम क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया। पक्षियों को दाना भी खिलाया। फिर योगी संतों से मिलने 13 अखाड़ों में गए. जूना अखाड़े में महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। यहां से सीएम योगी अपनी छावनी पहुंचे। योगी ने महासभा में नाथ संप्रदाय की गद्दी का पूजन किया।
पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में HMPV से निपटने के लिए GMC ने कसी कमर, तैयार किया आइसोलेशन वार्ड
सीएम ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। कहा- 12 वर्ष के बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। हम सौभाग्य मानते हैं कि महाकुंभ (Mahakumbh) पर्व को आयोजित करने का सौभाग्य डबल इंजन (double engine) की बीजेपी की सरकार को प्रयागराज (prayagraj) में आयोजित करने का अवसर मिला है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सीएम योगी ने देर शाम 20 संतों के साथ भोजन किया। खाने में निमोना, आलू और सोया-मेथी का साग परोसा गया। आश्रय स्थल में रह रहे लोगों को कंबल भी बांटे। CM योगी आज भी महाकुंभ में रहेंगे। 34 दिन में यह उनका छठवां दौरा है।
सीएम योगी ने लोगों को बांटे कंबल

योगी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में बनाए गए जन आश्रय स्थल में कंबल वितरित किए। लोगों से बातचीत कर उनका हाल भी पूछा।
पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुरी खबर, चुनाव पर पड़ेगा HMPV वायरस का असर
CM योगी ने संतों के साथ किया भोजन

सीएम योगी ने उपहार दिया और साधु-संतों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस भोजन में अग्नि, आह्वान, अटल, आनंद, निरंजनी अखाड़ा, उदासीन बाड़ा, निर्मल और तीनों वैष्णव अखाड़ों (निर्मोही, दिगंबर और निर्वाणी) के बीस साधु शामिल हुए। इस अवसर पर खाकचौक के महामंडलेश्वर संतोष दास जिन्हें सतुआ बाबा के नाम से भी जाना जाता है, भी मौजूद थे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
योगी ने ही इन संतों को आमंत्रित किया था। सभी को सात्विक भोजन परोसा गया। भोज में मूंग और अरहर की दाल, चने का साग, पनीर की सब्जी, आलू-मेथी सोया, मलाई कोफ्ता, मटर निमोना एवं मूंग का हलवा था। भोज के बाद मुख्यमंत्री ने सभी साधु संतों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आभार जताया।

