Mahakumbh 2025: Do not make these mistakes in Mahakumbh 2025, otherwise you may have to face trouble
Mahakumbh 2025: यदि आप महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे है तो कुछ ऐसी बाते हैं जो आपको या आपके परिवार या फिर दोस्तों को जरूर जाननी चाहिए जिससे आप भारी मुसीबत से बच सकते हैं.
महाकुंभ (mahakumbh) की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है, लेकिन पहला शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को है, ऐसे में उम्मीद की जा रही करोड़ों की संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। कहा जाता है कि महाकुंभ (mahakumbh) में स्नान मात्र से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसकी मनोकामना पूरी होती है। यदि आप भी महाकुंभ जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं।
पढ़ें : सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, साधु-संतों को दी बड़ी सौगात…
महंगी और गैर-जरूरी चीज न लें जाएं
महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोग शामिल होंगे। ऐसे बड़े आयोजन के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। इस कारण जितना हो सके गैर-जरूरी चीज (non-essentials) जैसे-खाने-पीने का सामान, ढेर सारे कपड़े और महंगे आइटम जैसी चीजें ले जाने से बचना चाहिए, यदि गैर-जरूरी चीज (non-essentials) के कारण आपका बोझ बढ़ गया तो आपको काफी दिक्कत होगी, या फिर महंगा सामान खो गया तो भी आप परेशान हो जाएंगे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अजनबियों पर भरोसा
महाकुंभ मेले के दौरान, बहुत से लोग आपसे तुरंत संपर्क करना चाहेंगे। ऐसे मामलों में, आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि वह कोई ठग हो जो आपको बातों में उलझा ले और आप ठगी का शिकार हो जाएं। ऐसे में महाकुंभ में अनजान लोगों से बातचीत में सतर्क रहें। खासकर किसी भी प्रकार का सामान, पैसा, या कीमती वस्तु शेयर न करें।
लोगों से उलझने से बचें
महाकुंभ में भारी भीड़ होगी। ऐसे में यह जरूरी है कि आप संयम बरते और किसी से झगड़ा या बहस करने से बचें।
नदी में स्नान के दौरान सावधानी
महाकुंभ में स्नान करते समय काफी भीड़ रह सकती है, ऐसे में कोशिश करें भीड़ के कारण या किसी और कारण आप नदी में ज्यादा अंदर न जाएं नहीं तो आपकी जान जोखिम में आ सकती है। साथ ही प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षा नियमों का पालन करें।
पढ़ें : हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में आया उछाल, जानें क्या है गोल्ड का ताजा रेट
सुरक्षा नियमों की अनदेखी
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग आते है, इस कारण प्रशासन द्वारा बनाए गए सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। मेले में प्रयास करें कि गलत दिशा में न चलें, और अपने परिवार के सदस्यों को भीड़ में अकेला न छोड़ें।
किसी भी जगह स्नान करना
महाकुंभ के दौरान गंगा तट पर बड़ी संख्या में घाट बनाए जाते हैं, लेकिन सभी घाट स्नान के लिए नही होते। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कुछ घाटों को चिन्हित किया है, जहां स्नान करना उचित रहेगा और घाटों की स्वच्छता भी बनी रहेगी।
मूलभूत सुविधाओं की तैयारी न करना
ठंड के मौसम में महाकुंभ मेले के दौरान स्नान करना ज़रूरी है। अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं तो कंबल, तौलिया और गर्म कपड़े जैसी ज़रूरी चीज़ें लाना न भूलें। इसके अलावा, पीने का पानी और हल्का भोजन अपने साथ रखें। साथ ही अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही स्नान के लिए जाएं। ठंडा पानी और भारी भीड़ के बीच स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए प्राथमिक चिकित्सा किट और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
भीड़भाड़ वाले समय में स्नान की कोशिश
महाकुंभ में शाही स्नान के दिन भारी भीड़ होगी। कुछ दिनों में भीड़भाड़ वाले समय में घाट पर जाने से बचें और सुबह जल्दी या प्रशासन द्वारा बताए गए समय पर स्नान करें।
धार्मिक परंपराओं की अनदेखी
महाकुंभ मेले के अपने रीति-रिवाज, कानून और दिशा-निर्देश होते हैं। ऐसे में किसी भी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेते समय पूरी प्रतिबद्धता और अनुशासन का पालन करें।
वाहन पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन
अगर आप गाड़ी से गए हैं तो मेला क्षेत्र के पास अपने वाहन को सही जगह पर पार्क करें। गलत पार्किंग से यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में पार्किंग (parking) के अलावा कहीं गाड़ी खड़ी की तो पुलिस (police) से आपका सामना हो सकता है।

