Rajasthan Sports University: राजस्थान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी, कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए

Rajasthan Sports University: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य में खेलों और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट की हालिया बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्थान में महाराणा प्रताप के नाम से एक नई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी खेलों को विशेष प्रोत्साहन देगी और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करेगी।
कैबिनेट बैठक में इसके अलावा सिविल सेवा नियम, पर्यटन सेवा नियम और मेडिकल कॉलेजों के कोटे और फीस संरचना में भी महत्वपूर्ण संशोधन किए गए। मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हिंदुस्तान के परिपेक्ष्य में महाराणा प्रताप के नाम से यह यूनिवर्सिटी खेलों के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगी।”
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
राजस्थान सरकार ने खेलों के विकास और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का फैसला किया है। यह यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, शिक्षा और राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराएगी।
सिविल सेवा नियम में संशोधन
कैबिनेट ने सिविल सेवा नियमों में कई बदलाव किए हैं। अब किसी कर्मचारी की मृत्यु के बाद माता-पिता को 50 प्रतिशत पेंशन मिलेगी, जो पहले 30 प्रतिशत थी। इसके अलावा, मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को शादी के बाद भी पारिवारिक पेंशन मिलेगी। पारिवारिक पेंशन की सीमा भी बढ़ाकर 13,750 रुपए कर दी गई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मेडिकल कॉलेज फीस और कोटे में बदलाव
मेडिकल कॉलेजों के NRI और मैनेजमेंट कोटे की फीस संरचना में भी संशोधन किया गया। अब NRI कोटे की फीस मैनेजमेंट कोटे की ढाई गुना होगी। इससे NRI फीस 24 लाख से कम रहेगी। पहले NRI कोटा की फीस 31 लाख थी, जबकि मैनेजमेंट कोटे की फीस 9 लाख थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पर्यटन सेवा नियम में संशोधन
राजस्थान पर्यटन सेवा नियम में भी संशोधन किया गया है। अब चौथा प्रमोशन संभव होगा और वरिष्ठ निदेशक को पदोन्नति दी जा सकेगी। मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र में भी कई योजनाओं पर काम कर रही है और राजस्थान को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
आगामी कार्यक्रम
25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा का दौरा करेंगे। यह राजस्थान सरकार के लिए गर्व का क्षण होगा और राज्य में चल रही योजनाओं की दिशा को मजबूत करेगा।

