Rajasthan Police Academy: भजनलाल शर्मा ने दिलाई सेवा की शपथ, राजस्थान पुलिस को मिले 76 नए RPS अफसर

Rajasthan Police Academy: राजस्थान में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शुक्रवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 55वें बैच की पासिंग परेड का भव्य आयोजन किया गया। करीब 47 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 76 नए अधिकारी अब राज्य की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे, जिन्होंने पास आउट होने वाले अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील सेवा देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और परिजन भी उपस्थित रहे।
महिला प्रशिक्षु सेजल बनी गर्व का प्रतीक
पासिंग परेड का सबसे भावुक पल उस समय आया जब महिला प्रशिक्षु आर.पी.एस. अधिकारी सेजल को सम्मानित किया गया। सेजल के साथ उनकी दादी सास, सास और पति भी समारोह में मौजूद रहे। खास बात यह रही कि सेजल के पति स्वयं राजस्थानप्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी हैं। यह क्षण सेजल और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व से भरा रहा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘आज राजस्थान के लिए गौरव का दिन’
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन न केवल इन अधिकारियों और उनके परिजनों के लिए बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का दिन है। यह इन अधिकारियों के एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना और जनसेवा को प्राथमिकता देने की सीख भी दी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे भव्य सलामी के साथ हुई। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव सुदर्शन पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और महानिदेशक प्रशिक्षण अशोक राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

