Maharashtra Election 2024: Uddhav faction made a big move! Surprised everyone with the first list?
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की चुनावी बिसात पर गजब का खेल चल रहा है। उम्मीदवारों की घोषणा होते ही शह-मात की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले चुनाव में वर्ली को बड़े अंतर से हराने वाले आदित्य ठाकरे को इस बार कड़ी टक्कर मिलने वाली है। उन्हें शिंदे की पार्टी शिवसेना के मिलिंद देवड़ा से मुकाबला करना पड़ सकता है।
शिवसेना के एक पैंतरे से मुंबई की वर्ली सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। महायुति ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आदित्य ठाकरे को वर्ली विधानसभा में घेरने की रणनीति बनाई है। शिंदे की शिवसेना वर्ली से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतार सकती है। मिलिंद अब शिवसेना के राज्यसभा सांसद हैं और तीन बार दक्षिण मुंबई से सांसद रह चुके हैं। उनके पिता मुरली देवड़ा राष्ट्रीय सरकार में मंत्री और मुंबई के मेयर रह चुके हैं। बुधवार को आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।
UBT को वर्ली में मिली थी बढ़त
आदित्य ठाकरे पहली बार 2019 में वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़े और 67,427 वोटों से जीते। तब महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन था। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार सुरेश माणे को हराया था। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी आदित्य के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारा था। जीत के बाद आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ली से शिवसेना यूबीटी को सिर्फ 6700 वोटों से लीड मिली थी, इसलिए मिलिंद देवड़ा के मैदान में उतरने से मुकाबला टक्कर का होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है।
Congress छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे देवड़ा
मिलिंद देवड़ा को भी राजनीति विरासत में मिली है। दो बार लोकसभा सांसद रह चुके मिलिंग अभी राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने करीब 10 महीने पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। जून में उन्होंने शिवसेना सांसद के तौर पर संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पहला भाषण दिया। उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि मुझे पिता ने पार्टी के प्रति वफादारी से पहले देश के प्रति वफादारी सिखाया है

