न्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

MLA Raman Arora: ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा का सरेंडर, जांच में नए खुलासों की उम्मीद

आप विधायक रमन अरोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में नामजद रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा ने आज विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मखीजा को रमन अरोड़ा का सबसे विश्वासपात्र माना जाता है, जिसके चलते इस सरेंडर को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

MLA Raman Arora: सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में नामजद रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा ने आज विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मखीजा को रमन अरोड़ा का सबसे विश्वासपात्र माना जाता है, जिसके चलते इस सरेंडर को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

महेश मखीजा के सरेंडर के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। इसी बीच यह भी खबर सामने आई है कि रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान भी विजिलेंस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

पढ़े : AAP Punjab: जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, विजिलेंस ने की छापेमारी

विधायक रमन अरोड़ा पर लगातार बढ़ रही हैं मुश्किलें

विजिलेंस टीम ने पहले ही रमन अरोड़ा का रिमांड हासिल कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस रिमांड को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर राजू मदान भी सरेंडर करते हैं, तो यह केस और भी गंभीर मोड़ ले सकता है, क्योंकि इन दोनों करीबी व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस विभाग ने विधायक रमन अरोड़ा के साथ-साथ उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, और करीबी महेश मखीजा को भ्रष्टाचार के इस मामले में नामजद किया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

जानकारों का मानना है कि मखीजा और मदान की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण से विजिलेंस के पास ऐसे साक्ष्य आ सकते हैं, जो इस पूरे भ्रष्टाचार मामले की परतें खोल सकते हैं। रमन अरोड़ा से पूछताछ के साथ-साथ अगर उनके करीबी लोग भी सच्चाई सामने रखते हैं, तो आम आदमी पार्टी के लिए यह राजनीतिक और कानूनी रूप से बड़ा झटका हो सकता है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

जांच में हो सकते हैं और बड़े खुलासे

रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रोजाना सामने आ रहे नए तथ्यों से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। विजिलेंस अब हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है।

23 मई को आम आदमी पार्टी के जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की टीम ने विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

News Watch India Digital Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button