Live UpdateSliderट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबर

Major accident in Jagannath Puri: जगन्नाथ पुरी की चंदन यात्रा उत्सव में बड़ा हादसा, विस्फोट में 15 लोग झुलसे

Major accident in Jagannath Puri's Chandan Yatra festival, 15 people burnt in explosion

Major accident in Jagannath Puri: पुरी जगन्नाथ के चंदन यात्रा (jagannath chandan Yatra) उत्सव के दौरान पटाखों में आग लगने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। विस्फोट के कारण 15 लोग झुलस गए हैं।

ओडिशा (odisha) के जगन्नाथ पुरी (jagannath puri) से एक दुखद खबर सामनें आई है। जहां बुधवार यानि 29 मई की रात भगवान जगन्नाथ (lord jagannath) की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, चंदन यात्रा (chandan Yatra) के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से करीब पंद्रह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल (hospital) पहुंचाया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आइए जानते हैं कि यह पूरा हादसा कैसे हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

इस दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर (Narendra pushkarini sarovar) के तट पर सैकड़ों लोग चंदन यात्रा उत्सव देख रहे थे। इस समय कुछ श्रद्धालु आतिशबाजी (fire crackers) कर रहे थे। तभी पटाखों के ढेर में चिंगारी लगी और विस्फोट हो गया। लोग जलते पटाखों की चपेट में आ रहे थे, जिससे बचने के लिए उनमें से कई लोग जलाशय में कूद गए।

सीएम नवीन पटनायक (chief minister Naveen Patnaik) क्या बोले?

ओडिशा (odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (cm Naveen Patnaik) ने इस दुर्घटना को संज्ञान लिया है। पुरी दुर्घटना के बारे में जानकर उन्होंने दुख व्यक्त किया। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे तैयारियों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि घायलों को उचित देखभाल मिले। उन्होंने कहा कि उनकी चिकित्सा देखभाल का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख

घटना पर ट्वीट (tweet) करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (central minister dharmendra Pradhan) ने कहा कि पुरी चंदन यात्रा (puri chandan Yatra) के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुए दुखद हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इलाज करा रहे लोगों को शीघ्र स्वस्थ कर उनके घर वापस भेजा जाए।

जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक

जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक माना जाता है। ओडिशा के तटीय शहर पुरी में स्थित यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु यहां भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर 800 साल से भी ज्यादा पुराना है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई महाप्रभु बलभद्र की पूजा की जाती है। मंदिर में तीनों देवताओं की मूर्तियां एक साथ विराजमान हैं।

सबसे अनोखी है रथ यात्रा।

जगन्नाथ मंदिर में हर साल रथ यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा दुनियाभर में मशहूर है। हर साल आषाढ़ महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह यात्रा निकाली जाती है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को जगन्नाथ जी की वापसी के साथ ही इस यात्रा का समापन होता है। इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button