Scholarships for SC Students: उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, SC छात्रों के लिए बढ़ी छात्रवृत्ति, नए दिशा-निर्देश जारी

Scholarships for SC Students: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘अनुसूचित जाति छात्रों के लिए उच्च स्तरीय छात्रवृत्ति योजना’ के नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से वित्तीय सहायता में बड़ी बढ़ोतरी की है। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना और प्रमुख संस्थानों तक उनकी पहुंच बढ़ाना है।
पढ़े: Punjab News: शहीदी दिवस पर सियासी तूफ़ान, पीएम की गैरहाज़िरी को AAP ने बताया सिख पंथ का अपमान
प्रति वर्ष दो लाख रुपये तक की फीस सहायता
संशोधित प्रावधानों के अनुसार SC छात्रों को भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए पूरी ट्यूशन फीस एवं गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान किया जाएगा। यह सहायता अधिकतम 2 लाख रुपये प्रति वर्ष तक सीमित होगी।
इसके साथ ही छात्रों को पहले वर्ष में 86,000 रुपये और अगले वर्षों में 41,000 रुपये शैक्षणिक भत्ता दिया जाएगा, जिसे आवास, किताबें, लैपटॉप और अन्य खर्चों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।
यह पूरी राशि डीबीटी माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। हालांकि लाभार्थियों को किसी अन्य केंद्रीय या राज्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने की अनुमति नहीं होगी। इस छात्रवृत्ति के लिए पात्रता सीमा परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये निर्धारित की गई है।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
किन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ?
यह योजना केवल उन SC छात्रों के लिए लागू होगी जिन्हें केंद्र द्वारा अधिसूचित प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिला है। इनमें शामिल हैं—
- IIT, IIM, AIIMS, NIT,
- राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, NIFT, NID,
- तथा अन्य मान्यता प्राप्त प्रमुख महाविद्यालय।
केवल प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र ही नई छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। पाठ्यक्रम के दौरान उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर छात्रवृत्ति का नवीनीकरण किया जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
छात्राओं के लिए 30% सीटें आरक्षित
मंत्रालय ने 2024-25 के लिए 4400 नई छात्रवृत्तियों का आवंटन तय किया है। 2021-22 से 2025-26 तक कुल 21,500 आवंटनों की सीमा निर्धारित है। इनमें से 30% छात्रवृत्तियां SC छात्राओं के लिए आरक्षित होंगी।
यदि पर्याप्त छात्राएं उपलब्ध नहीं होती हैं, तो रिक्त स्थान पुरुष छात्रों को दिया जा सकेगा।
संस्थानों को छात्रों के जाति व आय प्रमाणपत्रों का सत्यापन, योजना का प्रचार-प्रसार और शैक्षणिक प्रगति की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दो से अधिक भाई-बहनों को नहीं मिलेगा लाभ
नए नियमों के अनुसार एक परिवार के दो से अधिक भाई-बहन इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर छात्र को योजना से बाहर किया जा सकता है, हालांकि वर्तमान लाभार्थियों को उनके पाठ्यक्रम पूरा होने तक सहायता मिलती रहेगी।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद यदि कोई छात्र संस्थान बदलता है, तो उसकी पात्रता स्वतः समाप्त हो जाएगी।

