ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला, बोले- झूठ, फरेब,नफरत का तंत्र तोड़ेंगे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज की राजनीति में झूठ का बोलबाला है। मंहगाई चरम पर है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होने कहा कि वे युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम कांग्रेस नेता थे।

नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे की कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में विधिवत ताजपोशी हुई। इस अवसर पर उन्होने गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता जतायी।

नये कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सब मिलकर मुश्किलों का सामना करेगें। वे झूठ, फरेब,नफरत का तंत्र तोड़ेंगे। उन्होने खुद को गांधी का सिपाही बताते हुए कहा कि वे डरने वालों में नहीं हैं। नये अध्यक्ष ने राहुल गांधी के नारे ‘डरो मत’ को आगे बढाने का संकल्प लिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज की राजनीति में झूठ का बोलबाला है। देश में मंहगाई चरम पर है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होने कहा कि वे युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम कांग्रेस नेता थे।

यह भी पढेंः डेरा सच्चा सौदाः डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम रहीम ने दिवाली पर लांच किया गाना

19 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम में विजयी हुए थे। खड़गे ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार शशि थरुर को भारी मतों से पराजित किया था। दो दशक से अधिक समय के बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है।

खड़गे के सामने हिमाचल प्रदेश व गुजरात विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का जीत दिलाना है। इन दोनों ही राज्यों में फिलहाल कांग्रेस की सक्रियता नहीं दिख रही है। देश में मात्र दो ही राज्यों झारखंड व राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। अब देश भर में हाशिये पर पहुंची कांग्रेस को नई गति देने उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button