ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मणिपुर वीडियो प्रकरण: पूरे देश में गुस्सा, बॉलीवुड सेलेब्स भी सन्न !

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने की घटना से पूरा देश सन्न हो गया है। लोग कह रहे हैं कि यह कैसा देश है जहां बार-बार लोकतंत्र की दुहाई दी जाती है और संविधान की बात की जाती है और महिलाओं को यह बर्बर समाज नंगे घुमा रहा है और सत्ता सरकार मौन साधे सब कुछ देख रही है।

Manipur_Violence

इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो यह देश पौरुषहीन हो गया है और सरकार नपुंसक हो गई है। लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर दो महीने से जल रहे मणिपुर पर पहले ध्यान दिया जाता तो शायद इस तरह की अमानवीय घटना सामने नहीं आती। यह घटना आधुनिक समाज पर सबसे बड़ा कलंक है। सबसे बड़ी बात तो यही है कि भीड़ ने पहले उन दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया और जब उसके पता और भाई बचाने आये तो उनका क़त्ल कर दिया गया। इसके बाद महिलाओं को नंगे करके सड़कों पर भीड़ के साथ प्रदर्शन किया गया और उस समय भी महिलाओं के अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई। इस घटना की शिकार एक लड़की की उम्र 20 साल है जबकि एक महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है।

pm modi on manipur

Read: मणिपुर की शर्मसार करने वाली तस्वीर पर पीएम मोदी ने जो कहा उसे भी सुनिए

यह बात और है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और अपने क्रोध भरे बयान में कहा है कि इससे मानवता ही सिर्फ शर्मसार नहीं हुई है इससे देश की बेइज्जती हुई है। यह शर्म से डूब जाने वाली बात है। लेकिन पीएम मोदी के इस बयान के बाद भी उनकी आलोचना की जा रही है क्योंकि उन्होंने अपने इसी बयान में कई और राज्यों का भी उल्लेख किया है जहां कुछ इसी तरह की घटनाएं घटी है। विपक्ष कह रहा है कि पीएम मोदी मणिपुर की इस घटना को भी राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं। इस मसले पर आज संसद में खूब हंगामा हुआ।   

उधर इस अमानवीय घटना पर पूरा बॉलीवुड भी गुस्से में हैं। बॉलीवुड के कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि मणिपुर (manipur video) में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर हिल गया हूं। निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोंचे।

वहीं ऋचा चड्ढा ने कहा है कि मणिपुर की यह घटना शर्मनाक, अधर्म, भयावह है।

manipur

उर्मिला मातोंडकर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उर्मिला ने कहा है कि मणिपुर वीडियो (manipur video) और इसके फैक्ट्स से शॉक्ड हूं। डरी हुई हूं। यह वीडियो मई की है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर हैं।

इस घटना पर रेणुका शहाणे ने भी दुःख जताया है। उन्होंने कहा है कि क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो को देखकर अब तक नहीं हिले हैं तो क्या खुद को इंसान कहना सही है?

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button