बड़ी खबर

Modi 3.0 Cabinet Portfolio Announcement: मोदी सरकार 3.0 में हो गया विभागों का बंटवारा, गडकरी- राजनाथ किसे क्या मिला?

Modi 3.0 Cabinet Portfolio Announcement:मोदी सरकार 3.0 में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को दोबारा गृहमंत्री बनाया गया है, जबकि रक्षा मंत्रालय राजनाथ के पास रहेगा। मोदी सरकार 2.0 में शानदार काम करने वाले नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ही रहेंगी। जबकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ही रहेंगे। क्योंकि ये वो चेहरे हैं जिन्होंने शानदार काम किया है।

अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री रहेंगे। अजय टम्मा को परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री होंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय मिला है। राज्य मंत्री के रूप में श्रीपाद नायक को मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। जीतन राम मांझी को लघु उद्योग मंत्री, जबकि पीयूष गोयल को कॉरपोरेट मंत्रालय दिगा गया है।

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। जबकि अनुराग ठाकुर की जगह सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव को दिया गया है। सर्वानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्री, साथ मे शांतनु ठाकुर रहेंगे।

टोखन साहू को शहरी आवास मंत्रालय के राज्य मंत्री बनाया गया है। भूपेन्द्र यादव वन और पर्यावरण मंत्री होंगे, जबकि किरण रिज़िजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाये गए… जल शक्ति मंत्रालय सीआर पाटिल को दिया गया है, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय गजेंद्र शेखावत को दिया गया। चिराग पासवान को खेल मंत्री बना दिया गया है। प्रहलाद जोशी को खाघ मंत्री बनाया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू को अल्ससंख्यक मंत्रालय दिया गया है। दूर संचार विभाग ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया गया है। अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्रालय बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है। गिरिराज सिंह को TEXTILE मंत्री बनाया गया है, इससे पहले ये विभाग स्मृति ईरानी के पास था अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button