ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

कारगिल में मोदीः प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ मनाई दीपावली, कहा- सेना के जवान ही मेरा परिवार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। आठ साल पहले भारत विश्व में अर्थ व्यवस्था के मामले में10वें पायदान पर था। लेकिन आज मजबूत अर्थ व्यवस्था के कारण हम विश्व में पांचवें स्थान पर हैं।

कारगिल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दीपावली के अवसर पर कारगिल सेना के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होने जवानों को अपने संबोधन में कहा कि सेना के जवान ही मेरा परिवार है। कारगिल में सैनिकों के बीच आना और दीपावली मनाना मेरा सौभाग्य है। मेरा कर्तव्यपथ ही मुझे रणभूमि तक ले आया है। भारत की जाबांज सेना के कारण बार्डर सुरक्षित हैं, तभी देश सुरक्षित है।

मोदी ने कहा कि कारगिल विजय भूमि है। कारगिल ही वह जगह पर जहां सेना के वीर जवानों ने आंतक का फन कुचला है। भारतीय सेना के पराक्रम के आगे दुश्मन हर बार बौना साबित हुआ है। हमारी सेना के पाकिस्तान से हर लड़ाई में विजय पताका लहरायी है।

यह भी पढेंः भीषण आगः पटाखों की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की आतिशबाजी जलकर राख

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का मतलब वीरता से है। देश का पराक्रम हमारी परिपाटी रहा है। आज तरफ भारत का विजय उद्घोष है। शौर्य की गाथाएं हमारी परम्पराएं रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी अर्थ व्यवस्था मजबूत हो रही है। आठ साल पहले भारत विश्व में अर्थ व्यवस्था के मामले में10वें पायदान पर था। लेकिन आज मजबूत अर्थ व्यवस्था के कारण हम विश्व में पांचवें स्थान पर हैं।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत देश के बाहर और अंदर दोनों ही तरह के दुश्मनों से मजबूती से लड़ रहा है। देश के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई निर्णायक है। उन्होने कहा कि सेना के दम पर ही हमारी शौर्य और पराक्रम की पहचान है। देश के सैनिकों की भुजाओं का सामर्थ्य ही हिमालय की सीमाओं को नापता है। उन्होने सभी जवानों व देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button