Weather

Monsoon Update: मॉनसून की दस्तक! यूपी, बिहार में फिर भी पारा हाई, IMD ने क्या कहा?

Monsoon has arrived! Mercury still high in UP, Bihar, what did IMD say?


Monsoon Update News: देश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और लोग मॉनसून (Monsoon) का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कई इलाकों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है इसके बावजूद भी उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में लू जारी है। वहीं भारतीय मौसम विभाग आईएमडी की मानें तो अगले चार दिनों तक दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी से लोगों को कई दिनों से निजात नहीं मिल पा रही है। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई शहरों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है जिसका कारण है कि शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। साथ ही उत्तर-पूर्व और दक्षिण की बात करें तो वहां भी लोगों को बारिश ने गर्मी से राहत दी है। वहीं मानसून का आगमन गुजरात के देहरी में भी हो गया है। जिससे संभावनाएं जताई जा रही हैं कि गुजरात के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है।


हीट वेव से जूझ रहा उत्तर भारत
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में इन दिनों हीटवेव का प्रकोप जारी है और कारण ये है कि 15 मई के आसपास से ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका आलम यह है कि उत्तर भारत में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। IMD की रिपोर्ट की मानें तो कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसपर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि ‘’इस साल का हीटवेव अब तक की सबसे लंबी हीटवेव है और पूरे देश में करीब 24 दिनों से सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है’’ साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले वक्त में स्थिति और भी खराब हो सकती है।


इन राज्यों में मानसून की दस्तक
वहीं बता दें कि कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक देने वाली है जिसमें उत्तर भारत के कई राज्य शामिल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो मानसून 20 और 25 जून को गुजरात में आएगा, 30 जून और 5 जुलाई को राजस्थान आ सकता है। इसके अलावा, 15 जून को MP के कुछ इलाकों में मानसून दस्तक देने वाला है जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचने की उम्मीद है। UP की बात करें तो यहां मानसून 15 से 20 जून के बीच आ सकता है। इस बार 18-20 जून में वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए UP में दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है तो वहीं दिल्ली में 27 जून को मानसून पहुंच सकता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button