MP Medical University: अब हिंदी में डॉक्टर बनना संभव! जबलपुर में खुलेगा देश का पहला हिंदी माध्यम मेडिकल कॉलेज

MP Medical University: मध्य प्रदेश के जबलपुर में देश का पहला हिंदी माध्यम वाला मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। यह कॉलेज मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (MP Medical University) द्वारा स्थापित किया जाएगा और शैक्षणिक सत्र 2027-28 से एमबीबीएस की 50 सीटों के साथ शुरुआत करेगा। इसमें पढ़ाई पूरी तरह से हिंदी भाषा में कराई जाएगी।
पढ़े : MP News: धार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़ी सौगात
विश्वविद्यालय ने तैयार किया प्रस्ताव, सरकार को भेजा मसौदा
एमपी मेडिकल यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है, जिसके बाद इसे राज्य सरकार को भेजा गया है। प्रारंभिक चरण में 1 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। यह कॉलेज एक “कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित किया जाएगा।
कुलसचिव डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल ने बताया कि यह कॉलेज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर से संबद्ध रहेगा और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के सभी मानकों के अनुरूप होगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ग्रामीण छात्रों को मिलेगी राहत, हिंदी में होंगे पाठ्यक्रम
इस पहल का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और आदिवासी अंचल से आने वाले छात्रों को होगा, जो हिंदी में शिक्षा पाकर अधिक आत्मविश्वास से मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।
मेडिकल यूनिवर्सिटी हिंदी पाठ्यक्रम आधारित पुस्तकालय पर भी काम कर रही है।
साथ ही, एक हिंदी जनरल (Journal) भी प्रकाशित किया जाएगा ताकि शोध और अकादमिक कार्य में भाषाई बाधा न आए।
पाठ्य पुस्तकें हिंदी में अनुवादित की जाएंगी, जिससे शिक्षकों और छात्रों दोनों को लाभ मिलेगा।
पूरी तरह आवासीय होगा कॉलेज, जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
कॉलेज को पूरी तरह आवासीय बनाया जाएगा। राज्य सरकार से अंतिम मंजूरी और NMC से मान्यता मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। फैकल्टी चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
चिकित्सा शिक्षा में एक क्रांतिकारी कदम
हिंदी माध्यम में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत देश में भाषाई समावेशिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह ना सिर्फ छात्रों को मातृभाषा में पढ़ाई का अवसर देगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी भी बनाएगा।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में देश का पहला हिंदी माध्यम वाला मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। यह कॉलेज मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (MP Medical University) द्वारा स्थापित किया जाएगा और शैक्षणिक सत्र 2027-28 से एमबीबीएस की 50 सीटों के साथ शुरुआत करेगा। इसमें पढ़ाई पूरी तरह से हिंदी भाषा में कराई जाएगी।

