ट्रेंडिंगन्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

मध्यप्रदेश का सस्पेंस ख़त्म। मोहन यादव सीएम और तोमर होंगे स्पीकर!

MP New CM Mohan Yadav News

MP News: Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) Samachar! मध्य प्रदेश के सारे सस्पेंस आज ख़त्म हो गए। मालवा इलाके से आने वाले मोहन यादव होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जबकि नरेंद्र सिंह तोमर बनेंगे विधान सभा के स्पीकर। इसके साथ ही बीजेपी ने दो नए उप मुख्यमंत्री की भी नियुक्ति की है। इनके नाम हैं राजेश शुक्ल और जगदीश देवड़ा।

आज विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र से भेजे गए पर्यवेक्षक भी शामिल थे। सबसे पहले पर्यवेक्षकों की मुलाकात शिवराज सिंह से उनके आवास पर हुई। उन्होंने केंद्र का फरमान शिवराज को सुनाया। इसके बाद सभी लोग विधायक दल की बैठक में गए और शिवराज सिंह ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल के नेता के रूप में किया। इसके बाद सभी विधायकों ने उस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी। जैसे ही मोहन यादव के नाम पर सहमति बनी उसके बाद ही उनके नाम की घोषणा कर दी गई।

मोहन यादव संघ के काफी करीब माने जाते हैं। वे उनकी राजनीति एबीवीपी से शुरू हुई थी। वे पहले छात्र नेता थे। बाद में उनकी नजदीकी संघ से बढ़ी और संघ के भीतर उन्ही पहुँच काफी मजबूत होती चली गई। कहा जा रहा है कि इनके नाम को लेकर संघ ने ही अपनी राय रखी थी। मोहन यादव की राजनीति छात्र नेता के रूप में शुरू हुई थी। 1982 में यादव उज्जैन के माधव विज्ञानं महाविद्यालय के सह सचिव चुने गए और फिर 1984 में छात्र संघ के अध्यक्ष भी बने। उसके बाद 1984 में ही एबीवीपी की उज्जैन के नगर मंत्री का कमान उन्होंने संभाली और 1996 में विभाग प्रमुख भी बने। 1997 में यादव प्रदेश समिति के सदस्य बनाये गए। इसके बाद 2004 से 2010 तक वे उज्जैन विकास परिषद् के अध्यक्ष भी रहे। फिर पर्यटन विकास निगम के भी अध्यक्ष रहे।
यादव 2013 में पहली बार विधायक बने। 2018 में भी वे चुनाव जीते और इस बार भी चुनाव जीतकर सीएम की कुर्सी तक पहुँच गए। यहां यादव के साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर को विधायन सभा अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही राजेश शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बीजेपी बनाने जा रही है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button