MP News: सीएम मोहन यादव का पटना दौरा, श्रीकृष्ण स्मृति पथ और गीता भवनों की हुई घोषणा

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पटना में सांस्कृतिक सम्मेलन में श्रीकृष्ण के विचारों को लोकतंत्र की प्रेरणा बताया। MP में गीता भवन और सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की घोषणा की गई।
पटना के सांस्कृतिक मंच पर उस समय माहौल विशेष हो गया, जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को लोकतंत्र और सांस्कृतिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा—”हमारी सरकार श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है।” मुख्यमंत्री रविवार को पटना में अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की बिहार इकाई द्वारा आयोजित ‘जन समरस सांस्कृतिक सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
लोकतंत्र और श्रीकृष्ण की दृष्टि
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक नींव मजबूत है क्योंकि हमारे पूर्वजों ने इसकी जड़ों को मूल्य आधारित बनाया। भगवान श्रीकृष्ण भी लोकतंत्र के समर्थक थे, उन्होंने अपने समय में सभी के विचारों को महत्व दिया। यही दृष्टिकोण आज के शासन की आवश्यकता है।
मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण स्मृति पथ और गीता भवन
सीएम डॉ. यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों को चिन्हित कर ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही हर नगरीय निकाय में ‘गीता भवन’ बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सांदीपनि विद्यालय और गुरुकुल परंपरा की वापसी
श्रीकृष्ण के गुरु सांदीपनि ऋषि की स्मृति में प्रदेश में 300 से अधिक ‘सांदीपनि विद्यालय’ खोले जा रहे हैं। इन संस्थानों में गुरुकुल पद्धति आधारित शिक्षा दी जाएगी, जिससे भारत की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित किया जा सके।
पटना से भोपाल तक श्रीकृष्ण की स्मृतियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के नागरिकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित किया जाता है, जहां श्रीकृष्ण का बाल्यकाल बीता, सांदीपनि आश्रम स्थित है और श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता की नींव पड़ी। ये स्थल न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक प्रेरणा के केंद्र हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सुशासन और समग्र विकास की प्रतिज्ञा
मुख्यमंत्री ने कहा, “सबका विकास, सबके साथ” केवल नारा नहीं, बल्कि शासन की प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विश्वास रखती है और हम ‘विरासत से विकास’ की सोच के साथ देश निर्माण में जुटे हैं।

