
Up Bijnor News:बिजनौर पब्लिक स्कूल में दिनांक 13 सितंबर 2025 को 14 सितंबर को मनाए जाने वाले ‘हिंदी दिवस’के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. तथा सभी कक्षा के छात्रों द्वारा अनेक क्रियाकलाप कराए गए।
पढें: बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
नर्सरी एलकेजी, यूकेजी के छात्रों द्वारा सुलेख प्रतियोगिता ,कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों द्वारा कविता वाचन,कक्षा 6 से 8 के छात्रों द्वारा कविता लेखन प्रतियोगिता. कक्षा 9 से 10 के छात्रों द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा 11,12 के छात्रों से राष्ट्रभाषा हिंदी के बिना राष्ट्र गूंगा है. विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
इन प्रतियोगिताओं में सभी छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सभी कक्षा के छात्रों में कक्षा 1अ.में काव्या,परिधि,जतिन 1 ब’ में दर्शिश ,तरुणिका ,तेजस, 2 में आशी,अनोखी,आशी ,3 में आर्या, सिमरन ,जायना 4 में तूबा,जानवी शुभ चौधरी 5 में अंशी, प्रतीक ,हदिया 7 में तन्वी ,प्रियांशी, कशिश 8 मे दिव्यांशी राजपूत,आन्या, अभिनव कक्षा 9 में देव,यशी, युविका कक्षा 10 में द्रौण ,शिवांगी ,प्रत्यक्ष ,विशु,यति,कनक 11 में स्वास्तिक,प्रिया,12में रक्षित पाल,भावना,आर्यन इत्यादि क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। प्रार्थना सभा का संचालन कक्षा 10 की छात्रा आहना ने गायत्री मंत्र और उसके हिंदी अनुवाद के साथ किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इसके पश्चात हिंदी कविता,हिंदी भाषण ,सुविचार, हिंदी के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य इत्यादि कार्यक्रम छात्रों द्वारा कराए गए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह तथा प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने कहा कि हिंदी के हर शब्द में बड़ी ताकत है, हिंदी जन,गण और मन की वाणी है।
सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।संपूर्ण कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बिंदेश्वरी कौर एवं आकांक्षा गौड की देखरेख में संपन्न हुआ ।निर्णायक विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी हिंदी शिक्षिका चेतना भटनागर,अर्चना शर्मा रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि ने किया।सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में हिंदी दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

