खेलट्रेंडिंगन्यूज़

Happy Birthday MS Dhoni: 42 साल की उम्र में कई हजार करोंड के मालिक है रांची के राजकुमार!

Cricket News (क्रिकेट न्यूज़)! धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर पूरा नही होता, जैसे धोनी ने किया। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने 3 बार ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

भारतीय टीम के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानि आज शुक्रवार को 42 साल के हो गए है। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी IPL में अभी भी खेल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 5वीं बार चैंपियन बनी थी। भारत को T20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के गुरू नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी जलवा दिखाते रहते है।

रांची से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले धोनी का नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है। IPL के पहले सीजन में सबसे बेहतर खिलाड़ी बनने वाले धोनी को अभी चेन्नई सुपरकिंग्स से 12 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा इस विकेट कीपर-बल्लेबाज ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का नेटवर्थ 1070 करोड़ रुपये है।

Read: Cricket News in Hindi (क्रिकेट समाचार)! News Watch India

सलाना करीब 50 करोड़ कमाते हैं धोनी
जानकारी के मुताबिक बता दें धोनी हर महीने 4 करोड़ रुपये कमाते हैं।और प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (international cricket) से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह IPL में अभी भी सिक्का जमाए बैठे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह 2 बार IPL में चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं।

रेसिंग टीम में भी लगाया है पैसा
धोनी को बाइक्स से गहरा लगाव है, जो उनके शानदार कलेक्शन से साफ पता चलता है। प्रतिष्ठित सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में एक रेसिंग टीम का उनका स्वामित्व इस बात को और ज्यादा मजबूत करता है। यह साझेदारी किसी और के साथ नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ की है। वह न केवल ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) हैं, बल्कि वह इसके फुटवियर प्रोडक्ट (Footware product) के भी मालिक हैं।

धोनी अब तक 14 ट्रॉफी कर चुके अपने नाम

2007 – T20 World cup

2010 – IPL

2010 -test match

2010 – Asiacup

2010 – champion league T20

2011 – oneday world cup

2011 -test match

2011 – IPL

2013 – champions trophy

2014 – champion league T 20

2016 – Asiacup

2018 -IPL

2021 – IPL

2023 – IPL

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button