सलमान के घर पर हमला,पुलिस ने क्या कदम उठाए ?
Salman khan news update today hindi: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। मुंबई पुलिस की 15 से ज्यादा टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच में जुटी हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक दोनों शूटर गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सदस्य हैं। दोनों हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मुंबई से लेकर दिल्ली पुलिस तक हर कोई जांच में जुटी हुआ है।क्योंकि वहां सिर्फ सलमान खान ही नहीं शाहरुख खान का भी निवास स्थान है। बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटर मुंबई पुलिस के लिए फिलहाल मोस्ट वॉन्टेड हैं।

एक का नाम विशाल उर्फ कालू है। जबकि दूसरे के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।दोनों शूटर गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के बताए जा रहे हैं।वारदात के 24 घंटे बीत चुके हैं मगर अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सीसीटीवी वीडियो से दोनों के चेहरे तो दिखे लेकिन पुलिस के लिए इनकी गिरफ्तारी करना सबसे बड़ी चुनौती है।अब तक की जांच के मुताबिक फायरिंग 7. 65 MM बोर की पिस्टल से की गई।दोनों शूटर जिस बाइक से आए थे उसे कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 307 यानी (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की 15 टीमें जुटी हुई हैं।इसके साथ ही दिल्ली क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और पुलिस के सामने सवाल भी कई हैं। पहला सवाल तो यही है कि आरोपी अभी भी मुंबई में ही हैं या वहां से किसी दूसरे शहर या राज्य में जा चुके हैं। दूसरा सवाल ये भी है कि पॉश इलाके में बदमाश कैसे एंट्री कर गए और कैसे आसानी से भागने में कामयाब रहे? जिस जगह फायरिंग हुई या जिस रूट से शूटर फरार हुए क्या वहां कहीं भी पुलिस की तैनाती नहीं थी?
पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों को गिरफ्तार करना है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड कौन है? और सलमान के घर के बाहर गोली चलाने का मकसद क्या था? सलमान की सुरक्षा को लेकर कई संजीदगी का दावा किया जा रहा है। मगर जिस तरह फिल्मी अंदाज में फायरिंग की गई और बदमाश फरार हुए उससे सवाल उठना लाजिमी है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है। मैंने सलमान खान से भी बात की है।CM शिंदे के साथ राज्य के डिप्टी CM और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फायरिंग पर अटकलें लगाने से मना किया। इधर, हमले के बाद बांद्रा के पूर्व कांग्रेस नेता और सलमान के दोस्त बाबा सिद्दिकी उनसे मिलने गैलैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे..वहीं, सलमान पर हमले के बाद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेरा है।

