Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा दांव खेला है जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। शनिवार को बक्सर में हुई जनसभा के दौरान नीतीश कुमार ने राजपुर (सुरक्षित) सीट से पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया।
पढें: B से बीड़ी B से बिहार…कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल, NDA बोला जनता अपमान का देगी करारा जवाब
सीट बंटवारे से पहले की घोषणा
आमतौर पर किसी भी चुनाव में पहले गठबंधन दलों के बीच सीटों का बंटवारा होता है और फिर उम्मीदवारों का नाम तय किया जाता है। लेकिन नीतीश कुमार ने इस परंपरा को तोड़ते हुए पहले ही प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया। इसे एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह फैसला एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग पर दबाव बढ़ाने की कोशिश भी है।
जनता से समर्थन की अपील
सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा – “राजपुर से आपके उम्मीदवार संतोष कुमार निराला होंगे। आप सब इन्हें भारी मतों से जिताइए ताकि हम मजबूती के साथ विधानसभा में वापसी कर सकें और बिहार के विकास की रफ्तार को और तेज कर सकें।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
संतोष निराला क्यों बने उम्मीदवार?
राजपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां संतोष कुमार निराला की पकड़ मजबूत है। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं और इलाके में उनका अच्छा जनाधार है। स्थानीय लोग उन्हें करीब से जानते हैं और यही कारण है कि जेडीयू ने इस सीट पर कोई जोखिम न लेते हुए उनका नाम आगे बढ़ाया।
नीतीश का संदेश साफ
नीतीश कुमार ने इस शुरुआती ऐलान से साफ संकेत दे दिया है कि वे चुनाव में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रहे हैं। उनका मकसद कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना और जनता को यह संदेश देना है कि जेडीयू अपनी रणनीति खुद बनाने और लागू करने में सक्षम है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी दल अभी उम्मीदवारों और सीट बंटवारे पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार का यह कदम राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। अब नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए और महागठबंधन इस ऐलान पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं और बाकी सीटों पर क्या रणनीति बनती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

