Palash Muchhal Controversy: रिलेशनशिप ही नहीं, काम में भी धोखेबाज निकले पलाश मुच्छल, फिर लगे गंभीर आरोप
Palash Muchhal Controversy: बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि गंभीर आरोपों से जुड़ा विवाद है। फेमस क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ रिश्ता और शादी टूटने के बाद अब पलाश पर फिल्म के नाम पर लाखों रुपये लेने, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और पैसों के हेरफेर जैसे आरोप लगे हैं, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
ये आरोप लगाए हैं एक्टर और फिल्ममेकर विज्ञान माने ने, जिन्होंने दावा किया है कि पलाश और उनकी मां ने उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर आर्थिक रूप से फंसाया। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक इस विवाद पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Border 2 Review: सनी देओल की दहाड़ से गूंजे थिएटर, देशभक्ति ने फिर बांधा समां
कौन हैं पलाश मुच्छल?
पलाश मुच्छल बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं और मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। अपने गानों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई। कुछ समय पहले पलाश का नाम क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ रिश्ते और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहा, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया।
दिसंबर 2024 में हुई थी पहली मुलाकात
विज्ञान माने ने बताया कि उनकी मुलाकात दिसंबर 2024 में स्मृति मंधाना के जरिए पलाश मुच्छल से हुई थी। इसी दौरान पलाश ने उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट ‘नज़रिया’ के बारे में बताया और दावा किया कि फिल्म छह महीने में पूरी हो जाएगी।
विज्ञान के मुताबिक, पलाश ने भरोसा दिलाया था कि इन्वेस्ट की गई रकम मुनाफे के साथ लौटाई जाएगी।
40 लाख रुपये इन्वेस्ट
पलाश की बातों पर भरोसा करते हुए विज्ञान माने ने इस प्रोजेक्ट में करीब 40 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए। लेकिन समय बीतता गया, न तो फिल्म शुरू हुई और न ही पैसे लौटाए गए। विज्ञान का दावा है कि छह महीने पूरे होने के बाद जब उन्होंने पैसे मांगे, तो पलाश की मां ने फिल्म का बजट 55 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये बता दिया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘शादी के बाद पैसे लौटा दूंगा’
विज्ञान माने के अनुसार, पलाश ने कहा था कि वह स्मृति मंधाना से शादी के बाद पैसे लौटा देंगे। लेकिन जब शादी कैंसिल हो गई, तो हालात बदल गए। विज्ञान का आरोप है कि इसके बाद पलाश ने उनके फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया।
ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप
इस विवाद में सबसे सनसनीखेज आरोप ब्लैकमेलिंग का है। विज्ञान माने का कहना है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो पलाश की मां ने उन्हें फिल्म से उनका किरदार हटाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पैसे लौटाने की जगह पलाश की ओर से अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग की गई। विज्ञान ने यह भी दावा किया कि पलाश उनसे अक्सर 1000-2000 रुपये मांगता रहता था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्मृति मंधाना के नाम पर पैसे जुटाने का आरोप
विज्ञान माने ने दावा किया कि पलाश ने स्मृति मंधाना के नाम और उनकी पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे जुटाए।
उनका कहना है कि जब स्मृति ने पलाश से दूरी बनाई, तब धीरे-धीरे कई सच सामने आने लगे।
पलक मुच्छल की चैरिटी पर भी उठे सवाल
मामला यहीं खत्म नहीं होता। विज्ञान माने ने पलाश के परिवार पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पलक मुच्छल के नाम से चल रही चैरिटी को लेकर भी कई अनियमितताएं हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक पलाश या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पुलिस तक पहुंचा मामला
लगातार संपर्क टूटने और पैसे न मिलने के बाद विज्ञान माने ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। अब यह मामला कानूनी मोड़ ले चुका है और इंडस्ट्री की नजरें आने वाले घटनाक्रम पर टिकी हैं।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india..

