PAN Card Scam: क्या आपके PAN कार्ड पर किसी ने फर्जी लोन तो नहीं ले लिया? जानें कैसे करें पता और क्या है समाधान

PAN Card Scam: आज के डिजिटल दौर में PAN कार्ड एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग आयकर रिटर्न भरने, बैंक खाता खोलने, बड़ी खरीदारी करने और लोन लेने जैसे कार्यों में किया जाता है। लेकिन जितनी तेजी से इसकी उपयोगिता बढ़ी है, उतनी ही तेजी से इससे जुड़ी धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं।
कुछ साइबर अपराधी आपकी PAN डिटेल्स चुराकर आपके नाम पर लोन ले लेते हैं, और आपको इसकी भनक तक नहीं लगती। इससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री खराब हो जाती है और CIBIL स्कोर गिर जाता है, जिससे भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल हो सकता है।
ऐसे जानें कि आपके PAN कार्ड पर फर्जी लोन तो नहीं
अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपके PAN कार्ड पर किसी ने बिना आपकी जानकारी के लोन तो नहीं लिया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
विश्वसनीय फिनटेक ऐप डाउनलोड करें – सबसे पहले Paytm, Paisabazaar, BankBazaar जैसी किसी विश्वसनीय ऐप को डाउनलोड करें।
Credit Report सेक्शन में जाएं – ऐप ओपन करें और “Loans”, “Credit Score” या “Credit Report” नाम के सेक्शन में जाएं।
PAN और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें – यहां पर अपना PAN कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन करें।
OTP वेरिफिकेशन करें – आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें – अब आप अपनी पूरी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं। यहां यह ध्यान दें कि कोई ऐसा लोन तो नहीं दिख रहा जिसे आपने लिया ही नहीं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
अगर दिखे फर्जी लोन तो तुरंत करें ये काम
यदि आपको लगता है कि आपके PAN पर किसी ने फर्जी लोन लिया है, तो तुरंत नीचे लिखें कदम उठाएं:
- संबंधित बैंक या NBFC से संपर्क करें और मामले की जानकारी दें।
- अपने नजदीकी साइबर क्राइम थाने में इसकी लिखित शिकायत करें।
- National Cyber Crime Portal (https://cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
- CIBIL या अन्य क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें और उनसे गलत लोन एंट्री हटाने की मांग करें।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
PAN कार्ड की सुरक्षा आपकी वित्तीय सेहत के लिए जरूरी है। समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते रहें और अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत कार्रवाई करें। सतर्क रहकर आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं और अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को सुरक्षित रख सकते हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

