Redmi Note 14 SE 5G: Redmi ने लॉन्च किया दमदार फीचर्स के साथ 20 हजार से कम कीमत में आया नया स्मार्टफोन

Redmi Note 14 SE 5G: Redmi ने आज भारत में अपनी लोकप्रिय Redmi Note 14 5G सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पहले से मौजूद Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और Note 14 Pro+ 5G का ही हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2024 में पेश किया गया था। नया SE मॉडल दमदार स्पेसिफिकेशन्स और किफायती कीमत के साथ लॉन्च हुआ है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।
पढ़ें : Online Betting App Case : सट्टेबाजी के ‘जाल’ में फंसे गूगल-मेटा! ED का शिकंजा, 21 को होगी पूछताछ
संभावित कीमत और वेरिएंट
Redmi ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की थी और बताया था कि यह डिवाइस कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग में आएगा। उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 14 SE 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। तुलना करें तो Note 14 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि Note 14 Pro और Pro+ की कीमत क्रमशः 23,999 रुपये और 29,999 रुपये है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Redmi Note 14 SE 5G फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले (display) मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस (nits peak brightness) के साथ आएगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास (Corning Gorilla Glass) 5 दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (in-display fingerprint sensor) भी मौजूद होगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Redmi Note 14 SE 5G में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर मिलेगा। यह चिपसेट 5G सपोर्ट के साथ आता है और फोन को स्मूद परफॉर्मेंस देगा। इसमें 16GB तक रैम का सपोर्ट होगा, जिसमें वर्चुअल रैम फीचर भी शामिल है।
कैमरा और फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा (triple rear camera) सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा (primary camera) 50MP का Sony LYT-600 सेंसर होगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आएगा। यह लो लाइट फोटोग्राफी में भी शानदार प्रदर्शन करेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बैटरी और ऑडियो
फोन में 5,110mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो Turbo Fast Charging सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलेगा।
Redmi Note 14 SE 5G एक दमदार विकल्प बन सकता है उन यूजर्स के लिए जो 20 हजार रुपये से कम बजट (Redmi Monile Phone Price) में एक ऑल-राउंड परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन (Smart Phone Under 20, 000) चाहते हैं। बेहतर डिस्प्ले, शक्तिशाली प्रोसेसर, शानदार कैमरा (redmi camera quality) और साउंड क्वालिटी इसे एक कॉम्पिटिटिव चॉइस बनाते हैं।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

