PM Modi 75th Birthday: बॉलीवुड सेलेब्स ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, हेमा मालिनी ने गाया खास गाना, जानें किसने क्या कहा?

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर पूरे देशभर से उन्हें शुभकामनाओं का तांता लग गया है। आम जनता से लेकर सियासी गलियारों तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड से भी कई दिग्गज सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने जहां पीएम मोदी के लिए एक भावुक वीडियो संदेश साझा किया, वहीं सोनू सूद,
कंगना रनौत, परेश रावल और रितेश देशमुख जैसे सितारों ने भी उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। इन सितारों के पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी उन्हें जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Robert Redford Dies: हॉलीवुड ने खोया अपना दिग्गज सितारा, 89 साल की उम्र में Robert Redford का निधन
हेमा मालिनी का PM मोदी के लिए भावुक वीडियो
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया है। वीडियो में वो भावुक नज़र आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बीते 11 सालों से मैं उनके साथ जुड़ी हुई हूं, तभी से मुझे उनसे सहयोग मिलता आ रहा है। अब उनके 75वें जन्मदिन पर मैं, मेरा परिवार और मेरी संसदीय क्षेत्र मथुरा की जनता आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। ढेर सारी शुभकामनाएं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कंगना रनौत ने जताया सम्मान
कंगना रनौत ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए नित अग्रसर, मां भारती के सच्चे सपूत, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
परेश रावल और रितेश देशमुख की दुआएं
वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल ने लिखा है, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रिय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’ वहीं रितेश देशमुख ने लिखा है, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं – ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें सर।’
सोनू सूद का प्रेरणादायक संदेश
सोनू सूद ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, इतिहास उन्हें याद रखता है जो भविष्य को नया आकार देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत को एक परिवर्तनकारी युग में ले जाते हुए निरंतर शक्ति, स्पष्टता और साहस की कामना करता हूं। आपकी यात्रा आपकी दृष्टि की तरह निडर बनी रहे, यही कामना है।”
Read More: Mirai Movie Box Office: ‘मिराई’ की कमाई का तूफान, किंगडम को धूल चटाई, अब तंडेल को पछाड़ने की बारी
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं शुभकामनाएं
इन सभी बॉलीवुड सितारों के संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की तरह प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेज रहे हैं। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन को देशभर में उत्सव की तरह मनाया जा रहा है और इस मौके पर बॉलीवुड का प्यार और सम्मान उनके लिए साफ झलक रहा है।

