PM Modi Gujarat visit: 100 समस्याओं की एक दवा आत्मनिर्भर भारत… गुजरात में बोले पीएम मोदी

PM Modi Gujarat visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। वह भावनगर में “समुद्र से समृद्धि” कार्यक्रम में भाग लेंगे और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री ने भावनगर हवाई अड्डे से जवाहर मैदान तक रोड शो किया, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आयोजन भले ही भावनगर में हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश का कार्यक्रम है। भावनगर को इस महत्वपूर्ण आयोजन के केंद्र के रूप में चुना गया है ताकि समूचे भारत में समुद्र से समृद्धि की ओर हमारे मार्ग को दर्शाया जा सके। उन्होंने गुजरात और भावनगर के लोगों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा में कहा कि भारत विश्व बंधुत्व की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है। वास्तव में, अगर हमारा कोई दुश्मन है, तो वह दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। हमें इस दुश्मन को हराने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि चिप्स हों या जहाज, भारत दोनों बनाता है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों समस्याओं का इलाज आत्मनिर्भर भारत है।
पढ़े : पीएम मोदी का मिशन गुजरात, थोड़ी देर में देंगे करोड़ों की सौगात, रोड शो जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने भारत की हर ताकत को नजरअंदाज कर दिया। इसलिए आजादी के छह-सात दशक बाद भी भारत को वह सफलता नहीं मिली जिसका वह हकदार था। इसके दो प्रमुख कारण थे: एक तो लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस-कोटा राज में उलझाए रखा और वैश्विक बाजार से अलग-थलग रखा। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने देश के युवाओं को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया।
इस साल बाजारों में रहेगी रौनक – मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज मैं ऐसे समय भावनगर आया हूं जब नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इस वर्ष जीएसटी में कमी के साथ, बाजारों में और भी रौनक आने वाली है। इस उत्सवी माहौल के बीच, हम ‘समुद्र से समृद्धि’ का भव्य उत्सव भी मना रहे हैं।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
आपकी शुभकामनाएं ही मेरी पूंजी : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती से हनुमान जयंती तक, देश भर में लाखों लोग सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। गुजरात में भी इस दौरान रक्तदान शिविरों से लेकर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान तक, कई पहल शुरू की गईं, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया। समुदाय की सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा, “आप सभी ने 17 सितंबर को हमारे नरेंद्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजीं और देश-दुनिया से मुझे जो शुभकामनाएं मिलीं, वे सचमुच हृदय से हैं। सभी का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करना असंभव है, लेकिन भारत और दुनिया के कोने-कोने से मुझे जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए, आज मैं सार्वजनिक रूप से देश-दुनिया के सभी गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
पीएम मोदी करेंगे अहमदाबाद जिले के एनएमएचसी का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जिले के लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भावनगर पहुंच गए हैं। उन्होंने भावनगर में एक रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने “मोदी-मोदी!” के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे। भावनगर के बाद, प्रधानमंत्री धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। भावनगर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
गुजरात में कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज, 20 सितंबर, भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। सुबह करीब 10:30 बजे, मैं भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लूंगा। 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा। इनसे पूरे भारत के लोगों को लाभ होगा। हम शिपिंग क्षेत्र से संबंधित प्रमुख नीतियों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे लोथल
प्रधानमंत्री मोदी लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएचएमसी) का भी दौरा करेंगे और उसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस परिसर का विकास लगभग ₹4,500 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं का संरक्षण करना और पर्यटन, अनुसंधान, शिक्षा और कौशल विकास के केंद्र के रूप में कार्य करना है।

