चुनावट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

PM Modi News : जम्मू -कश्मीर में परिवारवाद पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Breaking News from Jammu and kashmir Pm Modi | Latest News

PM Modi News : जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए पीएम मोदी ने परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा। सबसे पहले मोदी ने 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शुभारम्भ और लोकार्पण किया और फिर विशाल जनसभा को सम्बोधित भी किया।

पीएम मोदी ने कहा इस राज्य में पहले सरकारों के समय में भर्ष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला था। यह प्रदेश परिवारवाद का सबसे बड़ा निशाना था। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं कि -मैं मोदी का परिवार हूँ। यहाँ के लोग भी यही कह रहे हैं।

मोदी ने कहा आज जम्मू कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आर्टिकल 370 हटने के बाद ऐसा संभव हो पाया है। दशकों तक कांग्रेस और उसके साथियों ने यहाँ के लोगों को आर्टिकल 370 पर लोगों को गुमराह किया। कुछ परिवारवादी लोग इसका लाभ भी उठाते रहे।

आज जम्मू कश्मीर के लोग सच को जान गए हैं।

मोदी ने कहा कि यहाँ की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। कमल के साथ जम्मू कश्मीर का गहरा नाता है। पीएम मोदी ने कहा कि जब इरादे नेक हों और संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। दुनिया ने देखा कि यहाँ भी जी 20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहाँ जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही यहाँ दो करोड़ से ज्यादा लोग घूमने आये।

पीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक है। विकसित जम्मू कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता है। पीएम ने कहा एक समय ऐसा था जब देश में जो कानून लागु होते थे वे जम्मू कश्मीर में नहीं लागु होते थे। देश में जो योजनाए चलती थी वह जम्मू कश्मीर में नहीं चलती थी। योजनाओं का लाभ यहाँ के लोगों को नहीं मिलता था। लेकिन आज वह सब यहाँ भी हो रहा है जो देश में हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक तो है ही और ऊँचा उठा सिर विकास और सम्मान का प्रतिक भी है। पीएम ने लोगों से वेड इन इंडिया की अपील की। उन्होंने लोगो से कहा कि अब इस देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। हम विकसित भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। आज जो भी काम देश के अन्य हिस्सों में हो रहा है वही काम जम्मू कश्मीर में भी हो रहा है। हमें इस राज्य को आगे बढ़ाना है। हमें मिलकर इस राज्य और देश को आगे ले जाना है।

Bihar Desk | NWI

Political Editor

Show More

Bihar Desk | NWI

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button