PM Modi in Sri Lanka: श्रीलंका में पीएम मोदी को मिला ‘मित्र विभूषण’ पदक, कहा- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका यात्रा के दौरान 'मित्र विभूषण' पदक से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह सम्मान श्रीलंका और अन्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना करता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
PM Modi in Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका यात्रा के दौरान ‘मित्र विभूषण’ पदक से सम्मानित किया गया। किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए दिया गया है।
Addressing the press meet with President @anuradisanayake. https://t.co/yX4QG8WI4E
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
पढ़े : पीएम मोदी उस देश में पहुंचे जिसकी पिछले 7 महीनों से किसी को परवाह नहीं थी, क्यों अहम है ये दौरा?
क्या कहा पीएम मोदी ने मित्र विभूषण पदक को लेकर?
श्रीलंका के ‘मित्र विभूषण’ पदक के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है।”
It is a matter of immense pride for me to be conferred the 'Sri Lanka Mitra Vibhushana' by President Dissanayake today. This honour is not mine alone – it is a tribute to the 1.4 billion people of India. It symbolises the deep-rooted friendship and historic ties between the… pic.twitter.com/UBQyTMoJ27
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
पदक को धर्म चक्र कहा जाता है, जो साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। यह नौ कीमती रत्नों से जड़ा हुआ है, जो कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाया गया है।
Colombo | Prime Minister Narendra Modi receives Mithra Vibhushana award from Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake
— ANI (@ANI) April 5, 2025
The "Dharma Chakra" reflects the shared Buddhist heritage that has shaped the cultural traditions of both nations.
The "Pun Kalasa" (a ceremonial pot)… pic.twitter.com/kbfb3kHzBF
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह सम्मान श्रीलंका और अन्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों की सराहना करता है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी दोस्ती को भी दर्शाता है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, श्रीलंका हमारा पड़ोसी ही नहीं बल्कि हमारा पारंपरिक मित्र भी है। भारत और श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं। हम मित्र देशों को प्राथमिकता देते हैं। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे पर निर्भर है। श्रीलंका फिर से तरक्की की राह पर चल पड़ा है। श्रीलंका के लोगों के धैर्य और साहस को सलाम। भारत श्रीलंका की आर्थिक मदद करेगा।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV