ट्रेंडिंग

PM Modi To Visit Ukraine:पहले रूस और अब यूक्रेन, जानें पीएम मोदी का दौरा क्यों हैं इतना खास..

PM Modi To Visit Ukraine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narandra modi) पहली बार यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से चल रहे युद्ध के बीच पीएम मोदी ( PM modi) की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, भारत और रूस के बीच बेहतरीन संबंध हैं जिसके बाद माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध में विराम लग जाएगा।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narandra Modi) अगले महीने यानि अगस्त में यूक्रेन (Ukraine) की यात्रा करेंगे। 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky ) पहले ही इटली में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिल चुके हैं। तब दोनों नेताओं ने गले लगकर गर्मजोशी से एकदूसरे का स्वागत किया था। जेलेंस्की ने मोदी को 2024 का लोकसभा चुनवा जीतने पर बधाई भी दी थी। माना जा रहा है कि मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर निकल सकते हैं।

पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा अहम क्यों ?

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और अब तक करीब 882 दिनों तक जारी रह चुका है। इस लड़ाई में अब तक हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बाद पीएम मोदी पहली बार रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। 8-9 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी रूस गए और राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। रूस में रहते हुए पीएम मोदी ने पुतिन के साथ शांति वार्ता की।

अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की यात्रा करेंगे और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensk) से मुलाक़ात करेंगे। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता हो जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पहले ही युद्ध को समाप्त करने का समर्थन कर चुके हैं। जुलाई में रूस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अगस्त में यूक्रेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। इसके बाद वे अक्टूबर में रूस की एक और यात्रा कर सकते हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button