PM Ujjwala Yojana Delhi: दिल्ली की 5100 महिलाओं को सीएम रेखा ने दिया मुफ्त गैस कनेक्शन, त्यागराज स्टेडियम में भव्य वितरण कार्यक्रम
PM Ujjwala Yojana Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 5100 महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन, सिलेंडर और पूरा उज्ज्वला सेट वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना रहा।
Also Read: नए साल का बड़ा तोहफा, दिल्ली मेट्रो चरण-5A को मंजूरी, NCR को मिलेगी रफ्तार और राहत
धुएं वाली रसोई से मुक्ति का संकल्प
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से भरी रसोई से मुक्ति मिल रही है। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य की रक्षा हो रही है, बल्कि समय की भी बचत हो रही है, जिसे वे अपने परिवार और आत्मविकास में लगा सकती हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दिल्ली में लाखों परिवारों को लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2.5 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 13 हजार से ज्यादा नए लाभार्थियों को योजना की स्वीकृति दी जा चुकी है। आने वाले समय में और भी जरूरतमंद परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि कोई भी परिवार स्वच्छ ईंधन से वंचित न रहे।
प्रदूषण और स्वास्थ्य पर भी असर
कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। बायोफ्यूल जलाकर खाना बनाने से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही पर्यावरण भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिल रहा है, जो प्रदूषण कम करने में भी सहायक है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कई गणमान्य नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अनिल शर्मा, नीरज बसोया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को दिल्ली में स्वच्छ रसोई और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
स्वच्छ रसोई, स्वस्थ भविष्य की ओर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिल्ली में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही है।

