Prem Chopra Health Update: धर्मेंद्र अस्पताल में, प्रेम चोपड़ा भी भर्ती, बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की तबीयत से फैंस चिंतित

Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस लगातार चिंतित हैं। इसी बीच एक और वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। 92 वर्षीय प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए फैंस को आश्वस्त किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता के दमाद विकास भल्ला ने बताया कि प्रेम चोपड़ा रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। वहीं, अभिनेता शरमन जोशी ने भी बताया कि प्रेम चोपड़ा की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
दमाद विकास भल्ला ने दी जानकारी
अभिनेता के दामाद विकास भल्ला ने प्रेम चोपड़ा की सेहत पर अपडेट देते हुए कहा, ‘डरने की कोई बात नहीं है। वे सिर्फ रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही डिस्चार्ज मिल जाएगा।’ विकास भल्ला ने यह भी बताया कि उम्र अधिक होने की वजह से डॉक्टरों ने कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी थी, इसी कारण उन्हें कुछ दिनों के लिए निगरानी में रखा गया है।
शरमन जोशी ने दी फैंस को राहत
प्रेम चोपड़ा के छोटे दामाद और अभिनेता शरमन जोशी ने भी उनकी सेहत पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है। सब ठीक है। बस कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए उन्हें भर्ती किया गया है, कल तक छुट्टी मिल जाएगी।’ इस खबर के बाद प्रेम चोपड़ा के फैंस ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
डॉक्टरों ने बताया हेल्थ अपडेट
लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को पहले हार्ट की समस्या हुई थी, जिसका इलाज डॉ. नितिन गोखले ने किया। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। ‘अब वे खतरे से बाहर हैं और 3-4 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि उम्र 92 साल होने के कारण रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा,’ डॉक्टर पारकर ने कहा।
‘विलेन’ बन हासिल की थी पहचान
प्रेम चोपड़ा भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित खलनायकों में से एक हैं। 70 और 80 के दशक में उनकी खलनायकी ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छवि बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने ‘बॉबी’, ‘दो रास्ते’, ‘कटी पतंग’ और ‘उपकार’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।
पढ़े : लाल किले के पास जोरदार धमाका, खड़ी कार में भयानक विस्फोट, 13 की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
फैंस की दुआएं जारी
प्रेम चोपड़ा की तबीयत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर #PremChopra ट्रेंड करने लगा। फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की और उन्हें ‘बॉलीवुड का सबसे क्लासिक विलेन’ बताया।

