Sliderउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Premanand Ji Maharaj News: वृंदावन में पदयात्रा के दौरान बाल-बाल बचे प्रेमानंद महाराज, लोहे का ढांचा गिरने से मची अफरातफरी

वृंदावन में पदयात्रा के दौरान संत प्रेमानंद महाराज गिरे टेंट के पुल से बाल-बाल बच गए। भारी भीड़ के कारण पुल हिलने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महाराज और उनके साथी सुरक्षित हैं। यह घटना संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।

Premanand Ji Maharaj News: कृष्ण नगरी वृंदावन में पदयात्रा के दौरान संत प्रेमानंद महाराज बाल-बाल बच गए। उनकी यात्रा मार्ग पर लगे टेंट का ट्रस (लोहे का ढांचा) हिलकर गिरने लगा। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय प्रेमानंद महाराज वहां से गुजर रहे थे। यह सब देखकर महाराज के साथ मौजूद लोगों और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण ट्रस गिरने लगा।

जानकारी के अनुसार इस समय वृंदावन में श्री हरिवंश महाप्रभु का हितोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके चलते कार्यक्रम की तैयारी के लिए वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर यह ढांचा स्थापित किया गया था। इसी मार्ग से प्रेमानंद महाराज गुजरते हैं। जब महाराज आश्रम से अपने निवास की ओर जा रहे थे, तो यह ढांचा हिलने लगा, जिससे ऐसा लगा कि यह गिरने वाला है। लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पदयात्रा के दौरान हादसा

घटना बुधवार सुबह की है। प्रेमानंद महाराज हमेशा की तरह पदयात्रा के लिए अपने तय रूट पर निकले थे। वे अपने आश्रम की ओर जा रहे थे। लौटते समय जब प्रेमानंद महाराज अपने निवास की ओर जा रहे थे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जब महाराज आश्रम से कुछ दूर पहुंचे, तो वहां बना लोहे का ट्रस, जिससे सजावट की जाती है, अचानक हिलने लगा और गिरता हुआ दिखाई दिया।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

वीडियो हो रहा वायरल

जब प्रेमानंद महाराज के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्हें सूचना दी। उन्होंने तुरंत प्रेमानंद महाराज को ढककर सुरक्षित किया, जिसे वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इसमें महाराज भागते हुए नजर आ रहे हैं। जब यह घटना हुई तो एक पल के लिए भक्त भी डर गए। लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के करोड़ों शिष्य हैं, जिसमें प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया का महाराज भी कहा जाता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button