Live Updateन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई महामहिम, वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद, ट्रक भरकर लाईं उपहार

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में बुधवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 251 जोड़ों ने विवाह सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

President Droupadi Murmu Visit Bageshwar Dham: महाशिवरात्रि के मौके पर बागेश्वर धाम में भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं हैं। बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक महोत्सव हो रहा है।

पढ़ें : महाशिवरात्रि के महापर्व पर गोरक्षपीठ के शक्ति मंदिर में सीएम योगी ने की भगवान शिव की पूजा..

महाशिवरात्रि के मौके पर बागेश्वर धाम में भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं हैं। बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक महोत्सव हो रहा है, इसी में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपति ने महिला विकास पर बल देने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने बालाजी धाम में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचीं। उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने बागेश्वर धाम स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं।

Latest ALSO New Update Uttarpradesh News

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी जोड़ों को बधाई दी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ-साथ स्वाबलंबी बनाने के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी दी जा रही है। हमने एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि आज जब हमारा देश महिला-विकास से महिला-नेतृत्व विकास की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें।

पढ़ें : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक संपन्न, 2025-26 में होंगे विशेष कार्यक्रम

धीरेंद्र शास्त्री करा रहे भव्य समारोह

बागेश्वर धाम में 9 राज्यों की 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। 3 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया गया है और करीब 15 एकड़ जगह में शादी के मंडप और भंडारे की व्यवस्था की गई है। बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर साल सामूहिक विवाह करवाते हैं। बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह में सिंगर सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और एक्टर पुनीत वशिष्ठ भी शामिल होंगे। इसके साथ ही द ग्रेट खली भी समारोह में शामिल हो रहे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य, अयोध्या के रामदिने आचार्य महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज और गोपालमणि महाराज भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Usहिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written by । Prachi chaudhary । National Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button