Sliderट्रेंडिंगन्यूज़पश्चिम बंगालबड़ी खबरराज्य-शहर

Kanchanjunga Express Accident: राष्ट्रपति, पीएम मोदी, गृह मंत्री ने रेल हादसे पर जताया दुख

President, PM Modi, Home Minister expressed grief over the train accident

Kanchanjunga Express Accident: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। कोलकाता से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, जान गंवाने वालों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन दुर्घटना के कारण लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत प्रयासों की सफलता की प्रार्थना करता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की मदद के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना एनएफआर जोन में हुई। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।’

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button