Priyanka Chopra: क्यों भाई, रुक जाएं? देश से रवाना होते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया वीडियो

Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘राजामौली की वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच प्रियंका बीते दिन केवल 12 घंटे के लिए मुंबई पहुंची और अपनी इस छोटी-सी ट्रिप के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
मुंबई में प्रियंका ने शूट से लेकर मीटिंग्स तक पूरा दिन बेहद बिजी शेड्यूल में बिताया। लेकिन जब वो एयरपोर्ट से देश छोड़कर वापस लौट रही थीं, तब पैपराजी से उनका मज़ाकिया जवाब चर्चा में आ गया। उनका ये अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एयरपोर्ट पर पैपराजी से हुई मजेदार बातचीत
प्रियंका जब कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जा रही थीं, तभी एक पैपराजी ने उन्हें आवाज देकर कहा, ‘प्रियंका जी, रुकिए…’ इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली, ‘क्यों भाई, आपने कहा तो रुक जाएं?’ जैसे ही पैपराजी ने ‘यस यस’ कहकर जवाब दिया, वहां मौजूद सभी हंस पड़े और यह वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया।
Pathaan 2 Confirmed: शाहरुख खान की ‘पठान 2’ फाइनली कंफर्म, दुबई में किया गया ऐलान
इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘12 घंटे मुंबई’ वाला वीडियो
प्रियंका ने अपनी इस मिनी ट्रिप का एक कोलाज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई हमेशा ही अपने स्तर को ऊपर करता है. मैं भी वही करती हूं. जल्द फिर मुलाकात होगी… 2026 में मिलते हैं.’ इस वीडियो में प्रियंका के शूट के लिए तैयार होने, इवेंट अटेंड करने और कपिल शर्मा से मिलने तक की झलकियां देखने को मिलती हैं। एक क्लिप में वह कपिल से मजाक में पूछती हैं, ‘शो अच्छा चल रहा है तेरा?’ जिस पर कपिल मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, ‘हां, अच्छा चल रहा है.’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘मैं नहीं जाना चाहती…’
वीडियो के अंत में प्रियंका का भावुक बयान भी सामने आया। एयरपोर्ट की ओर बढ़ते हुए वह कहती हैं, ‘मैं नहीं जाना चाहती. घर जाने के लिए एक लंबी फ्लाइट लेनी होगी. चलें?’ इसके बाद उन्होंने बताया कि वह न्यूयॉर्क लौट रही हैं और अब अगले साल ही भारत आएंगी।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

